होम / बिजनेस / DRI ने नोएडा में मारा छापा तो Dixon Technologies के शेयरों पर क्यों पड़ी लोगों की नजर!

DRI ने नोएडा में मारा छापा तो Dixon Technologies के शेयरों पर क्यों पड़ी लोगों की नजर!

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Dixon Technologies ने बताया कि DRI द्वारा की जा रही जांच शाम को 8 बजे खत्म हो गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में सबसे बड़ी स्वदेशी डिजाईन आधारित और सोल्यूशन कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हाल ही में कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी गई थी कि डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा नोएडा में मौजूद कंपनी की शाखा की छानबीन की जा रही है. 

DRI ने शुरू की छानबीन
DRI द्वारा यह छानबीन कंपनी के उत्पाद के निर्माण के लिए इम्पोर्ट किये गए कच्चे माल की पहचान के संबंध में किया जा रहा है. आपको बता दें कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज के द्वारा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के क्षेत्र के उत्पादों का निर्माण किया जाता है जिनमें लाइटिंग और मोबाइल फोन की मार्केट से संबंधित उत्पाद भी शामिल हैं. स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि DRI द्वारा की जा रही जांच शाम को 8 बजे खत्म हो गई थी. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि कंपनी या फिर उसकी शाखा की वित्तीय गतिविधियों, ऑपरेशन और अन्य गतिविधियों पर DRI की छापेमारी के प्रभाव के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता. 

Dixon Technologies ने क्या कहा?
डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए यह भी कहा कि हमारी जांच के अनुसार हमें पता चला है कि कंपनी की वित्तीय गतिविधियों या फिर अन्य गतिविधियों पर भी DRI द्वारा की जा रही छानबीन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. DRI द्वारा जांच में उठाये गए मुद्दे व्याख्यात्मक हैं और हम वादा करते हैं कि हमारे पास उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करके हम हमारी व्याख्या की रक्षा करेंगे. डिक्सन टेक्नोलॉजीज का कहना है कि DRI द्वारा की गई छापेमारी में कंपनी द्वारा पूरा सहयोग किया गया था और संस्था को समय-समय पर पूरी जानकारी भी प्रदान की गई थी. 

आयकर विभाग हुआ एक्टिव
हाल ही में केबल और वायर निर्माता कंपनी पोलीकैब इंडिया (Polycab India) पर भी टैक्स से बचने के आरोप लगे थे जिसके बाद कंपनी के शेयरों पर काफी महत्त्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिला था. इसके साथ ही मई 2023 में Mankind Pharma पर भी टैक्स विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी और जून 2023 में आयकर विभाग द्वारा हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई थी. खबर लिखे जाने तक डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर में 3.22% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 6100 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए.
 
यह भी पढ़ें: Pepsico India ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी के CEO के लिए चुना ये नाम!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

17 hours ago