होम / बिजनेस / डेटा सेंटर की क्षमता तेजी से उभर रहा है इस शहर का नाम, जानते हैं कौनसा है ये? 

डेटा सेंटर की क्षमता तेजी से उभर रहा है इस शहर का नाम, जानते हैं कौनसा है ये? 

डेटा सेंटर आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 7 शहरों में कुल आईटी लोड क्षमता 2023 में 884 मेगावाट तक पहुंचने की उम्‍मीद है. ये वर्ष 2022 से 656 मेगावाट यानी 35% साल दर साल ज्‍यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर में हो रहे निवेश के चलते कई अन्‍य क्षेत्रों का निवेश भी देश में तेजी से आ रहा है. इसी का परिणाम है कि देश में तेजी से डेटा की मांग में इजाफा देखने को मिला है. कई राज्‍य भविष्‍य के बड़े रोजगार परक सेक्‍टर लेकर तेजी से अपना रहे हैं. इसी कड़ी में हाल ही में हुए एक सर्वे में यूपी का नोएडा इसे लेकर सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले शहरों में सामने आया है. जबकि डेटा सेंटर के मामले में मुंबई अभी भी देश की राजधानी बना हुआ है. 

क्‍या कहता है सर्वे? 
कुशमैन और वेकफील्‍ड की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई आने वाले समय में भी भारत की डेटा सेंटर कैपिटल बने रहने की संभावना है जबकि नोएडा 2024 में एक एक बड़े केन्‍द्र के रुप में उभर सकता है. देश में डेटा सेंटर की क्षमता 1 गीगावॉट पार करने के बावजूद नोएडा तेजी से उभरता रहेगा. वहीं सर्वे ये भी कह रहा है कि मुंबई में अभी भी 50 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सेदारी होने के कारण वो इस मामले में देश की राजधानी बना रहेगा. नोएडा के तेजी से उभरने के कारणों के बारे में सर्वे कहता है क्‍योंकि वहां काफी ग्रीनफील्‍ड सुविधाओं का विकास और तेजी से होने की उम्‍मीद है. उसके चलते ये बैंग्‍लुरु को पीछे छोड़कर चेन्‍नई के करीब पहुंचने की इसकी संभावना है. 

इस साल की शुरुआत में भी आई थी रिपोर्ट 
कुशमैन और वेकफील्‍ड की ओर से इस साल की शुरुआत में भी एक रिपोर्ट जारी हुई थी. उस रिपोर्ट में इसमें ग्‍लोबल डेटा सेंटर मार्केट में मुंबई को तीसरा स्‍थान दिया गया था.डेटा सेंटर आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 7 शहरों में कुल आईटी लोड क्षमता 2023 में 884 मेगावाट तक पहुंचने की उम्‍मीद है. वर्ष 2022 में ये 656 मेगावाट से 35 प्रतिशत साल दर साल तेजी से आगे बढ़ने की उम्‍मीद है. 2023 अंत तक इसमें 230 मेगावाट और जुड़ने की संभावना है. 

2024 प्राप्‍त हो जाएगा ये लक्ष्‍य 
इस सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि 2024 में भारत 1 गीगावॉट का लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लेगा. अगर आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो 2020 के मुकाबले ये देश की 2.5 गुना ग्रोथ होगी. 2024 में देश में 2023 से 265 मेगावाट ज्‍यादा होने की उम्‍मीद है. 2024 तक देश का आईटी लोड 1.15 गीगावॉट होने की भी उम्‍मीद इस सर्वे में जताई गई है. मुंबई और चेन्‍नई टॉप पर बने रहेंगे लेकिन नोएडा भी तेजी से उभरेगा. 

ये भी पढें: सरकार के इस कदम के बाद महंगा नहीं होगा खाने का तेल, जानते हैं क्‍या है ये
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

1 hour ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

12 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें