होम / बिजनेस / Ambani-Adani की चर्चा के बीच इस अरबपति ने जमकर की कमाई, दोनों को छोड़ दिया पीछे

Ambani-Adani की चर्चा के बीच इस अरबपति ने जमकर की कमाई, दोनों को छोड़ दिया पीछे

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के लिए कमाई के लिहाज से यह साल खास अच्छा नहीं रहा. जबकि साइरस पूनावाला ने इस दौरान जमकर कमाई की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारियों का जब भी जिक्र होता है, सबसे पहले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) का नाम ही जहन में आता है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं और लगातार अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करते जा रहे हैं. वहीं, हिंडनबर्ग से सदमे से बाहर निकल चुके गौतम अडानी ने भी अपनी पुरानी योजनाओं को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है. हालांकि, यह साल कमाई के लिहाज से दोनों कारोबारियों के लिए खास अच्छा नहीं रहा है. 

Poonawalla निकले आगे
मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की चर्चा के बीच एक अरबपति खामोशी से अपनी कमाई के आंकड़े को बढ़ाता जा रहा है. नेटवर्थ में इजाफे के मामले में इन दोनों को साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) ने पीछे छोड़ दिया है. पूनावाला, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स या दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 83वें स्थान पर हैं और उनकी नेटवर्थ में इस साल अब तक 5.01 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है. इस लिहाज से देखें, तो पूनावाला 2023 में अब तक अंबानी-अडानी से ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय अरबपति बन गए हैं. 

एक ने कमाए, दूसरे ने गंवाएं
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल जहां केवल 942 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. वहीं, अडनी ने 56.7 ने अरब डॉलर गंवाएं हैं. यानी उन्होंने बड़ा नुकसान उठाया है. अंबानी की नेटवर्थ 88.1 अरब डॉलर है और अडानी की 63.8 अरब डॉलर. हिंडनबर्ग से पहले तक इस मामले में अडानी बहुत आगे थे, लेकिन रिपोर्ट ने सबकुछ पलटकर रख दिया. दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में 90वें नंबर पर सावित्रि जिंदल (Savitri Jindal) का नाम है, जिन्होंने इस साल अब तक 4.81 अरब डॉलर की संपत्ति बढ़ाई है. इसी तरह, कुमार बिड़ला (Kumar Birla) लिस्ट में 108वें नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ में इस साल 4.43 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. 

पहले नंबर पर हैं Musk 
इस साल कमाई के मामले में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को साइरस पूनावाला, सावित्रि जिंदल और कुमार बिड़ला ने पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, इन तीनों की कुल संपत्ति अंबानी-अडानी के मुकाबले काफी कम है. पूनावाला के पास 19.2 अरब डॉलर की संपत्ति है. सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 18.7 अरब डॉलर और कुमार बिड़ला की नेटवर्थ 15.8 अरब डॉलर है. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर ट्विटर वाले Elon Musk का कब्जा है. उनकी नेटवर्थ 232 अरब डॉलर है. दूसरे स्थान पर फ्रांस के Bernard Arnault हैं, जिनकी कुल संपत्ति 167 अरब डॉलर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

3 minutes ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

1 hour ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

2 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

2 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

1 hour ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

3 minutes ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.