होम / बिजनेस / चीन में फरवरी में CPI इंडेक्‍स में हुआ इजाफा, क्‍या भारत में होगा कोई असर? 

चीन में फरवरी में CPI इंडेक्‍स में हुआ इजाफा, क्‍या भारत में होगा कोई असर? 

चीन के सांख्‍यिकी मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में CPI इंडेक्‍स में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि इसमें हुई बढ़ोतरी पिछले साल के मुकाबले अब तक की सबसे कम बढ़ोतरी दर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर भारत में जहां CPI ( consumer Price Index) दर जनवरी में 6.52 प्रतिशत रिकार्ड हुई थी वहीं दूसरी ओर चीन में भी महंगाई दर बढ़ी हुई रिकॉर्ड हुई है. फरवरी 2023 में CPI इंडेक्‍स 2.1 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ है. जबकि दिसंबर में ये CPI इंडेक्‍स 1.8 प्रतिशत दर्ज हुआ था. लेकिन फरवरी में जो CPI दर रिकॉर्ड हुई है वो पिछले साल के मुकाबले 1 प्रतिशत ज्‍यादा की महंगाई दर को दिखाती है. हालांकि फरवरी में रिकॉर्ड हुआ ये CPI इंडेक्‍स पिछले फरवरी 2022 से सबसे कम तेज रफ्तार से आगे बढ़ा है. ये जानकारी चीन के सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से जारी किए गए हैं. लेकिन सबसे अहम ये है कि चीन में अगर महंगाई दर बढ़ रही है तो उसका बाजार के बाजार पर क्‍या असर पड़ेगा. 

क्‍या रही इसके पीछे की वजह 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दरअसल एक साल पहले चीन की वार्षिक उपभोक्ता मुद्रास्फीति के मुकाबले इस साल फरवरी में ये कम दर्ज हुई है. चीन के आधिकारिक आंकड़े दिखा रहे हैं कि क्योंकि कंज्‍यूमर पिछले साल के अंत में महामारी नियंत्रण के सख्‍त नियमों को छोड़ने के बावजूद सतर्क रहे हैं. CPI का डेटा, जो मौसमी रूप से समायोजित होता है वो एक महीने पहले से 0.5% गिर गया, इसमें 0.2% का लाभ पूर्वानुमान जताया गया था. वहीं जनवरी में मासिक CPI वृद्धि 0.8% थी. सरकार ने 2023 में औसत उपभोक्ता कीमतों का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में लगभग 3% अधिक होने का लक्ष्य रखा है, जब कीमतें 2021 में 2% बढ़ी थीं और 3% के लक्ष्य से कम हो गई थीं.

सरकार इस परिस्थिति से है वाकिफ 
चीन के ये आंकड़े बता रहे हैं कि अक्टूबर से,  निर्माता कीमतें एक साल पहले की तुलना में लगातार कम रही हैं. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि चीन की संसद को वहां के विशेषज्ञों ने वर्ष 2023 को लेकर जो जानकारी दी है उसके बाद वहां के पॉलिसीमेकर्स ने इस साल के लिए 5 प्रतिशत की सामान्‍य ग्रोथ रेट निर्धारित की है. चीन जो कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है उसने विदेशों में कमजोर मांग और घरेलू संपत्ति में गिरावट का सामना किया है. चीन के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आने वाले समय में CPI में ऊपर की ओर इजाफा हो सकता है हालांक‍ि ज्‍यादा लोग सरकार के द्वारा कोविड 19 को खत्‍म करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को खत्‍म करने के लिए धन्‍यवाद दे रहे हैं. चीन की मुख्य वार्षिक महंगाई दर, जिसमें खाद्य और ऊर्जा की कीमतें शामिल नहीं हैं वो जनवरी के 1.0% के मुकाबले फरवरी में 0.6% थी और जो लगातार कमजोर घरेलू मांग को दर्शाती है. अर्थव्यवस्था ने पिछले साल दशकों में अपने सबसे कमजोर प्रदर्शन दिखाया है.

क्‍या भारत पर पड़ेगा इसका असर 
अर्थशास्‍त्री एस पी शर्मा कहते हैं कि चीन में अगर CPI डेटा में इजाफा हुआ है तो इसका भारत के बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हां वो कहते हैं कि अगर WPI जिसे होलसेल प्राइस इंडेक्‍स कहा जाता है उसमें इजाफा होता तो शायद भारत में आने वाले सामान पर उसका असर पड़ता लेकिन CPI का भारत के बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सीपीआई का सीधा असर वहां के आम उपभोक्‍ता पर पड़ता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

4 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

7 hours ago