✕

होम / बिजनेस / क्या संकेत देता है Tata Steel और JSW Steel पर CLSA का ये फैसला?

क्या संकेत देता है Tata Steel और JSW Steel पर CLSA का ये फैसला?

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने स्टील कंपनियों को लेकर अपनी रेटिंग में कुछ बदलाव किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) भारतीय स्टील कंपनियों को लेकर सतर्क रुख अख्तियार किए हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CLSA ने टाटा समूह की स्टील कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) की रेटिंग घटाकर आउटपरफॉर्म से Sell कर दी है. साथ ही इसका टारगेट प्राइज 145 रुपए से घटाकर 135 रुपए कर दिया है. इसी तरह, ब्रोकरेज फर्म ने जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को भी बेचने की सिफारिश की है. 

घटा दिया Target Price
CLSA ने जेएसडब्ल्यू स्टील की रेटिंग को भी अंडरपरफॉर्म से घटाकर Sell कर दिया है और इसके टारगेट प्राइज को 810 रुपए से कम करते हुए 730 रुपए कर दिया है. दोनों कंपनियां आगामी 2 सालों के दौरान क्षमता विस्तार के कारण सेल्स ग्रोथ में मजबूत की आस लगाए बैठी हैं, जबकि CLSA ने कमजोर स्प्रेड के कारण इनके मार्जिन में कमी की भविष्यवाणी कर दी है. वहीं, ब्रोकरेज फर्म ने जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (Jindal Steel And Power Ltd) के स्टॉक की 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग को बरकरार रखा है. उसने यह भी कहा है कि मार्जिन में बढ़ोतरी से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते यह बाकी कंपनियों के मुकाबले थोड़ी बेहतर स्थिति में है. 

जोखिम का रहेगा खतरा
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड का टारगेट प्राइज CLSA ने 820 रुपए से बढ़ाकर 840 रुपए कर दिया है. लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि चीन की ओर से किसी बड़े इनसेंटिव का ऐलान इन शेयरों के लिए जोखिम का काम कर सकता है. अब जानते हैं कि तीनों कंपनियों के शेयरों ने हाल में कैसा प्रदर्शन किया है. टाटा स्टील की बात करें, तो आज कंपनी के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. आज दोपहर 12 बजे तक टाटा स्टील के शेयरों में 1.42% की गिरावट आ चुकी थी. 153.05 के भाव पर मिल रहे इस स्टॉक ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 6.99% का रिटर्न दिया है.  

ऐसी रही है परफॉरमेंस
JSW Steel भी आज गिरावट में है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 2.44% लुढ़ककर 824.30 रुपए पर आ गए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने महज 1.29% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, Jindal Steel And Power भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. कंपनी के शेयर करीब 1 प्रतिशत के नुकसान के साथ 837.95 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में इसमें 8.37% का उछाल भी आया है. 837.95 रुपए वाले इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 849.50 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.