होम / बिजनेस / HDFC बैंक के Stock को लेकर इस दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ने कह दी ये बड़ी बात

HDFC बैंक के Stock को लेकर इस दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ने कह दी ये बड़ी बात

HDFC बैंक के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में भी कंपनी ने शेयरों ने ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार भी शुभ रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. BSE सेंसेक्स जहां 349.24 अंकों के उछाल के साथ 73,057.40 पर पहुंच गया. वहीं, NSE निफ्टी भी 74.70 अंकों की मजबूती के साथ 22,196.95 के लेवल पर आ गया. बाजार में आई इस तेजी के बीच HDFC बैंक के शेयर भी बढ़त कायम करने में कामयाब रहे. लेकिन, इस साल ये शेयर अब तक 14.43% गिर चुका है. ऐसे में निवेशक इसकी चाल को लेकर आशंकित हैं. हालांकि, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) HDFC बैंक स्टॉक को लेकर बुलिश है.

ये है Target Price
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म सिटी ने HDFC बैंक स्टॉक को 2,050 रुपए प्रति शेयर के टारगेट प्राइज के साथ खरीदने (Buy) की सलाह दी है. यह इस शेयर के मौजूदा भाव 1,453 रुपए से काफी ज्यादा है. यानी CIty को लगता है कि एचडीएफसी बैंक के शेयर अभी और ऊपर चढ़ सकते हैं. सिटी के एनालिस्ट्स का कहना है कि HDFC बैंक बेहतर इंक्रीमेंटल लिक्विडिटी डिपॉजिट रेशियो (LDR) और लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) बनाए रखने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. साथ ही बैंक नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) को तय सीमा के भीतर बनाए रखने अपर भी जोर दे रहा है.

ये भी पढ़ें - Vedanta वाले अनिल अग्रवाल क्यों बेच रहे हैं अपना स्टील कारोबार, कौन हैं दौड़ में?

स्थितियां हैं अनुकूल
एनालिस्ट्स का यह भी कहना है कि पेटीएम को लेकर RBI की कार्रवाई से भी बैंक के लिए संभावित मौके बन सकते हैं और HDFC बैंक थर्ड-पार्टी डिस्ट्रीब्यूशन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अपनी क्षमताओं का लाभ उठा सकता है. इसके अलावा, प्रीमियम नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) HDB फाइनेंशियल सर्विसेज को लिस्ट कराने की योजना भी समय पर पूरा होने की उम्मीद है. यानी कुल मिलकर कहें तो HDFC के लिए स्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं. बता दें कि मॉर्गन स्टेनली ने हाल ही में HDFC बैंक को 2110 रुपए प्रति शेयर के टारगेट प्राइज के साथ ओवरवेट रेटिंग दी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

9 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

13 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

9 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago