✕

होम / बिजनेस / बिहार चुनाव नतीजों से पहले बाजार में सतर्क ट्रेडिंग, जानिए किन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के संकेत

बिहार चुनाव नतीजों से पहले बाजार में सतर्क ट्रेडिंग, जानिए किन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के संकेत

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 12.16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 84,478.67 पर और NSE निफ्टी 3.35 अंक ऊपर 25,879.15 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मिश्रित संकेतों के बीच लगभग सपाट बंद हुआ. बैंकिंग और रियल्टी जैसे सेक्टरों में मजबूती ने बाजार को संभाला. वहीं बिहार चुनाव नतीजों से पहले उन चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिनमें आज मुनाफे की उम्मीदें दिख रही हैं. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 12.16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 84,478.67 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 3.35 अंक ऊपर 25,879.15 पर बंद हुआ. दिन के दौरान बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी दिखी और निफ्टी बैंक ने 58,615.95 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया. हालांकि बाद में मुनाफावसूली से यह थोड़ा फिसला और 58,381.95 पर बंद हुआ. तो चलिए जानते हैं आज बाजार में क्या खास होने वाला है?

मार्केट में किसकी बढ़त और किस पर दबाव

ट्रेडिंग सत्र में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक जैसे स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. इसके उलट जोमैटो, एमएंडएम, टाटा स्टील, बीईएल, टीसीएस, एचयूएल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एसबीआई जैसे स्टॉक्स दबाव में रहे और इनमें गिरावट दर्ज की गई. लार्जकैप शेयर अपेक्षाकृत स्थिर रहे, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में कमजोरी का रुख दिखा. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 210.25 अंक गिरकर 60,692.05 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 66.80 अंक नीचे 18,183.65 पर बंद हुआ.

मार्केट सपाट क्यों बंद हुआ?

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक स्थिति से शुरुआत में बाजार को मजबूती मिली थी, लेकिन मध्य सत्र के बाद मुनाफावसूली बढ़ गई. अक्टूबर में महंगाई दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने से मेटल और रियल्टी शेयरों को गति मिली. अब निवेशक बिहार चुनाव नतीजों और भारत–अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं.

इन शेयरों में दिखी बढ़ती खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मार्केट में Data Patterns India, DB Realty, PG Electroplast, Ashok Leyland, Advent Hotels International, Century Ply और Five-Star Business Finance जैसे शेयरों में लगातार अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. कई स्टॉक्स ने अपना 52-सप्ताह का नया हाई बनाया है, जो इन शेयरों में मजबूत तेजी का संकेत माना जा रहा है.

किन शेयरों में आई गिरावट

इसके विपरीत Suven Pharma, Endurance Technologies, Lemon Tree Hotels, Cochin Shipyard, Tejas Networks, BLS International और Usha Martin जैसे शेयरों में मंदी का रुझान दिखा. इन स्टॉक्स में दबाव बढ़ा है और निवेशक फिलहाल इनमें सतर्क रुख अपना रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार फिलहाल सतर्क मोड में है, लेकिन चुनिंदा शेयरों में तेजी की उम्मीदें निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं. ऐसे में निवेश से पहले बाजार की स्थिति और संबंधित जोखिमों का आकलन जरूर करें क्योंकि शेयर बाजार तेजी से दिशा बदल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

7 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

10 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

12 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago