होम / बिजनेस / आ रहा है Byju’s के Aakash Education का शानदार IPO, खुदको कर लें तैयार!

आ रहा है Byju’s के Aakash Education का शानदार IPO, खुदको कर लें तैयार!

एडटेक कंपनी Byju’s जल्द ही अपनी सब्सिडियरी AESL का IPO लॉन्च कर सकती है. इसी संबंध में कंपनी ने घोषणा कर महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में एडटेक कंपनी Byju’s ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी सब्सिडियरी AESL (आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड) का IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) अगले साल के मध्य तक लॉन्च कर सकती है. 

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान AESL की कमाई लगभग 4,000 करोड़ रूपए के आंकड़े तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही कंपनी का EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाईजेशन) भी 900 करोड़ रूपए पहुंच सकता है. 

IPO से इकट्ठा हुए फंड का कैसे होगा इस्तेमाल?
अगले साल के मध्य तक आने वाले इस IPO की बदौलत जो फंड इकट्ठा होगा उसे आकाश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने, उसकी पहुंच बढ़ाने, और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को अच्छी क्वालिटी की एजुकेशन उपलब्ध करवाने में किया जाएगा. Byju’s के बोर्ड ने इस महत्त्वपूर्ण अंडरटेकिंग के लिए आधिकारिक रूप से हां कर दी है. IPO के लिए मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति की घोषणा भी बहुत जल्द कर दी जाएगी ताकि कंपनी लिस्टिंग ज्यादा बेहतर तरीके से की जा सके. अपने अधिग्रहण के बाद से ही आकाश को Byju’s के सहयोग से काफी फायदा हुआ है और इसकी विकास कि रफ्तार में भी वृद्धि देखने को मिली है.

कितनी बढ़ेगी टेस्ट-प्रेप की मार्केट?
मार्केट रिसर्च और कंसल्टेशन कंपनी Ken Research की मानें तो टेस्ट-प्रेप मार्केट की कमाई में 2020-2025 के दौरान 9.3% के CAGR (Compound Annual Growth Rate) से वृद्धि देखने को मिलेगी. इसके साथ ही Ken Research ने यह भी कहा है कि टेस्ट-प्रेप मार्केट में वृद्धि का प्रमुख कारण ऑनलाइन टेस्ट सेगमेंट होगा जो इसी अवधि के दौरान लगभग 42.3% के CAGR के साथ वृद्धि करेगा. आकाश को का प्रमुख रूप से इस वृद्धि का फायदा होगा क्योंकि आकाश के पास इंजीनियरिंग और मेडिकल की एंट्रेंस परीक्षाओं के लिए क्लासरूम आधारित लर्निंग के साथ-साथ जबरदस्त डिजिटल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज भी मौजूद हैं. 

बहुत शक्तिशाली हुआ Byju’s और आकाश का डुओ!
ऑनलाइन एजुकेशन में Byju’s के शानदार अनुभव के साथ-साथ पूरे भारत में फैले विशाल स्टूडेंट बेस और ऑफलाइन टेस्ट-प्रेप मार्केट में आकाश की अध्यक्षता की बदौलत Byju’s और आकाश को मिलकर बनी एक इस एक इकाई ने इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी को काफी बड़ा कर लिया है. इसके साथ ही, Byju’s ने अपने एडवांस्ड टेक और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद प्रदान करके आकाश को कहीं ज्यादा मजबूत बना दिया है जिससे वह ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों के साथ मिलकर सीखने के अनुभव को ज्यादा शक्तिशाली बना सकता है. 
यह भी पढ़ें: फिर महंगा होने वाला है डीजल-पेट्रोल, तेल उत्‍पादक देशों के इस कदम का होगा असर!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 minutes ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

14 minutes ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

26 minutes ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

1 hour ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

3 hours ago

बड़ी खबरें