होम / BW HealthCare / मई 2023 में होने जा रही है BW HealthCare World 40 Under 40 Awards की घोषणा 

मई 2023 में होने जा रही है BW HealthCare World 40 Under 40 Awards की घोषणा 

इस अवॉर्ड कार्यक्रम में जिन लोगों को पुरस्‍कार दिया जा रहा है उनका चयन इंडस्‍ट्री के उन लोगों ने किया है जिनका जो इस क्षेत्र में बीते कई वर्षों से योगदान दे रहे हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

BW हेल्थकेयर वर्ल्ड के लिए मई 2023 होने जा रहे समिट एंड अवार्ड्स के दूसरे संस्करण का आयोजन करना बड़े उत्‍साह की बात है. इस साल के इस कार्यक्रम की थीम का मकसद इनोवेशन, टेक्‍नोलॉजी और सहयोग के माध्यम से इसमें सुधार करके भावी पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाना है. 40 साल से कम उम्र के होनहार युवा जिन्‍होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बेहतरीन प्रयास और योगदान  दिया है उन्‍हें इस सम्मान के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है. 

मोस्‍ट डिमांडिंग अवॉर्ड 
BW हेल्थकेयर वर्ल्ड 40 अंडर 40 अवार्ड्स, देश के हेल्थकेयर उद्योग में सबसे अधिक मांग वाले पुरस्कारों में से एक है जो BW बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका द्वारा दिए जाते हैं. इस साल इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 10 मई, 2023 है. इस अवॉर्ड कार्यक्रम में दिलचस्प पैनल चर्चाएँ होंगी जिसमें व्‍यवहार में लाए गए नए विचारों और तकनीकों के बारे में चर्चा की जाएगी. सबसे दिलचस्‍प बात तो ये है कि ये तकनीकी परिवर्तन समाज में बदलाव लाते हैं और लोगों की मदद करते हैं.

कैसे हुआ अवॉर्ड के लिए चयन 
इस अवॉर्ड के लिए चयन प्रक्रिया में जिन लोगों का शामिल किया गया है उनका चयन इस सेक्‍टर के प्रतिभाशाली और निपुण युवा पेशेवरों के एक समूह ने किया है जिनका इस क्षेत्र मे बड़ा योगदान रहा है. इस वर्ष के जूरी सदस्यों में डॉ. हर्ष महाजन, सुनील खुराना, संजीव नवांगुल, हरीश त्रिवेदी, डॉ. अनुराग बत्रा, सुश्री चंद्र गंजू, अरुण सिंघवी, अमीरा शाह, सुधीर मिश्रा, और हरबिंदर नरूला शामिल हैं. 

क्‍या बोले डॉ. अनुराग बत्रा 
इस कार्यक्रम को लेकर BW बिजनेसवर्ल्ड के एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि हम इन पुरस्कारों के दूसरे संस्करण की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं और स्वास्थ्य सेवा इंडस्‍ट्री में युवा पेशेवरों और उभरते हुए नेताओं के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए हमें खुशी हो रही है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये बेहद जरूरी है कि  इंडस्‍ट्री में लीडरशिप और नवीन सोच को बढ़ावा दिया जाए और उन लोगों को पहचाना जाए जो दूसरों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं. 

BW बिजनेसवर्ल्ड के बारे में
BW Businessworld, जिसका नेतृत्व डॉ. अनुराग बत्रा चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया समूह के संस्थापक के रूप में कर रहे हैं, भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस मीडिया हाउस है, जिसका नेटवर्क 23 विशेष बिजनेस कम्‍यूनिटी और 8 पत्रिकाओं में फैला है. BW Businessworld को घरेलू और ग्‍लोबल ट्रेड पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में प्रवेश करने पर गर्व है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago