✕

होम / बिजनेस / बर्मन फैमिली ने रेलिगेयर में हासिल की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुई डील पूरी

बर्मन फैमिली ने रेलिगेयर में हासिल की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुई डील पूरी

बर्मन फैमिली ने ओपन ऑफर के पूरा होने के बाद रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बर्मन फैमिली ने ओपन ऑफर के पूरा होने के बाद रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल कर ली है और अधिग्रहण के बाद इसकी शेयरहोल्डिंग 83,201,819 इक्विटी शेयरों पर पहुंच गई है, जो 25.16 फीसदी है. बर्मन ग्रुप ने 20 फरवरी को घोषणा की कि उसने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) का नियंत्रण हासिल कर लिया है और उसे इसका प्रमोटर नामित किया गया है. 

ग्रुप के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है,' हमें यह बताते हुए खुशी महसूस हो रही है कि हमने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है और इस तरह हम उसके प्रमोटर बन गए हैं. हम अपने रेगुलेटर्स, शेयरहोल्डर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने ग्रुप में भरोसा जताया है.'

दोनों कंपनियों ने क्या कहा?

ग्रुप के प्रवक्ता के मुताबिक, उनकी तात्कालिक प्राथमिकता कंपनी में स्थिरता बहाल करना, गवर्नेस को मजबूत करना और टिकाऊ ग्रोथ सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया, गवर्नेस, भरोसा और ईमानदारी हमारी विजन का अहम हिस्सा है. हम रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड को बेहतर भविष्य की तरफ ले जाने में जुटे हैं और स्टेकहोल्डर्स को ज्यादा से ज्यादा वैल्यू प्रदान करना चाहते हैं.'

बर्मन ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) में अतिरिक्त 26 पर्सेट हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2,116 करोड़ रुपये का ओपन ऑफर पेश किया था, जिसे निवेशकों से काफी ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी. ओपन ऑफर के आंकड़ों के मुताबिक, 90,042,541 शेयरों (26 पर्सेट) में से सिर्फ 231,025 शेयर (0.07 पर्सेट) को रेस्पॉन्स मिला.

बर्मन ग्रुप का कहना है कि वह REL की लॉन्ग टर्म वैल्यू बेहतर बनाने के लिए कंपनी की लीडरशिप और बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगी. प्रवक्ता ने कहा, 'हमने हमेशा मजबूत फंडामेंटल और ऊंची ग्रोथ की संभावनाओं वाले बिजनेस में निवेश किया है और हम इसी नजरिये के साथ रेलिगेयर में भी काम करेंगे. इसी इरादे के साथ हमने अपना ओपन ऑफर लॉन्च किया था.

4 कंपनियों के जरिए अधिग्रहण

बर्मन ने पब्लिक शेयरहोल्डर्स से REL की 26 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर 9 करोड़ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर दिया था. यह अधिग्रहण बर्मन परिवार के स्वामित्व वाली संस्थाओं एमबी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड (MFPL), पूरन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (PAPL), वीआईसी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (VIC) और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी (MITC) के जरिए किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago