होम / बिजनेस / Adani के इस Stock पर कायम है Brokerage Firms का भरोसा, कही ये बात

Adani के इस Stock पर कायम है Brokerage Firms का भरोसा, कही ये बात

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने बाजार अनुमानों को गलत बताते हुए राजस्व में वृद्धि हासिल की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Ld) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म का भरोसा बरकरार है. दरअसल, कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे विश्लेषकों के उन अनुमानों को गलत साबित करने में कामयाब रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना था कि अडानी पोर्ट्स के रिवेन्यु में गिरावट देखने को मिल सकती है. जबकि ऐसा हुआ नहीं. भले ही MAT क्रेडिट राइट-ऑफ के कारण लाभ के मोर्चे पर कंपनी झटका लगा, मगर उसके राजस्व में 28% की वृद्धि हुई.

ऐसी रही है शेयरों की चाल 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक पर अपनी Buy कॉल को बनाए रखा है. वहीं, कुछ ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक का टारगेट प्राइज 1150 रुपए तक कर दिया है. कंपनी के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें, तो बीते कारोबारी सत्र में अडानी पोर्ट्स का शेयर बढ़त के साथ 811.60 रुपए पर बंद हुआ था. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 916 रुपए है. उस लिहाज से देखा, जाए तो ये शेयर डिस्काउंटेड रेट पर मिल रहा है. बीते 5 दिनों में भी इसने ग्रीन लाइन पर कारोबार किया है.  

क्या है ब्रोकरेज फर्म का कहना?
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अडानी पोर्ट्स का टारगेट प्राइज 958 रुपए रखा है. नुवामा का कहना है कि मजबूत विकास और पूंजीगत व्यय पर विवेकपूर्ण खर्च के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ सालों में रिटर्न रेश्यो और कर्ज मेट्रिक्स में सुधार होगा. वहीं, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने अडानी की इस कंपनी के स्टॉक पर 1,050 रुपए के लक्ष्य का सुझाव दिया है. उसका कहना है कि हाल ही में अधिग्रहीत बंदरगाहों पर परिचालन रैंप-अप से वित्त वर्ष 2023-25 में कार्गो वॉल्यूम में 13% की वृद्धि का अनुमान है. इसी तरह, अडानी पोर्ट्स पर जेफरीज ने 985 रुपए के Target Price के साथ अपनी Buy रेटिंग को बरकरार रखा है.  

यूएस से आई थी अच्छी खबर
एक रिपोर्ट बताती है कि अडानी पोर्ट्स को मई में 24000-25000 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था. जबकि कंपनी का एबिटा 14500-15000 करोड़ रहा था. हाल ही में अडानी पोर्ट्स के लिए अमेरिका से अच्छी खबर आई थी. अमेरिकी सरकार के इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) ने अडानी समूह को श्रीलंका में चल रहे एक प्रोजेक्ट के लिए 4600 करोड़ रुपए का फंड देने का ऐलान किया है. अडानी ग्रुप श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट में डीप वॉटर कंटेनर टर्मिनल बना रहा है. दक्षिण एशिया में चीन के दबदबे को कम करने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम कर रहे हैं. DFC के इस फैसले को इसी नजरिये से देखा जा रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यूएस से मिलने वाले फंड से अडानी ग्रुप को बूस्ट मिल सकता है. इससे अडानी ग्रुप को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के चलते प्रभावित हुआ था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

12 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

13 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें