✕

होम / बिजनेस / Britannia ने जारी किए अपने Q3 रिजल्ट, कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹582 करोड़ पर पहुंचा

Britannia ने जारी किए अपने Q3 रिजल्ट, कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹582 करोड़ पर पहुंचा

FY25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 582.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 555.6 करोड़ रुपये पर था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में इस वक्त नतीजों का सीजन चल रहा है. ऐसे में BSE और NSE पर लिस्टेड कई कंपनियां वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए अपनी कमाई की घोषणा कर रही हैं. प्रमुख FMCG कंपनी Britannia Industries लिमिटेड ने भी 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए आय की घोषणा कर दी है. कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है, आइए जानते हैं इसके बारे में...

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

ब्रिटानिया के कंसोलिडेटेड बिक्री ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में 4,463 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ, जो 6.5% की वृद्धि दर्शाता है, जबकि नेट प्रॉफिट 582 करोड़ रुपये है, जो साल दर साल 4.8% बढ़ा है. 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीने की अवधि के लिए कंसोलिडेटेड बिक्री 13,159 करोड़ रुपये रही, जो 5.0% बढ़ी, जबकि नेट प्रॉफिट 1,619 करोड़ रुपये रहा, जो साल दर साल 1.3% बढ़ा है.

कंपनी के मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के प्रदर्शन पर वाइस चेयरमैन और एमडी, वरुण बेरी ने कहा कि "FMCG बाजार में सुस्ती और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद, हमने अच्छा प्रदर्शन किया. हमारी बिक्री और वॉल्यूम दोनों 6% बढ़े हैं. हालांकि गेहूं, पाम ऑयल, कोको जैसी जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन हमने समझदारी से दाम बढ़ाकर, ब्रांड पर निवेश करके और खर्च को नियंत्रित करके मुनाफे को बनाए रखा. 

हमने अपनी डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूशन को 29 लाख दुकानों तक बढ़ाया है. हमारे विशेष फोकस वाले राज्यों में बाकी क्षेत्रों की तुलना में 2.6 गुना ज्यादा वृद्धि हुई, जिसमें 31,000 ग्रामीण डिस्ट्रीब्यूटर्स की साझेदारी का बड़ा योगदान रहा. हमने डुअल फ्लेवर लेयर केक और ट्रिपल चॉकलेट क्रोइसेंट जैसे नए प्रोडक्ट लॉन्च किए, जिससे ग्राहकों को नए स्वाद मिले. इसके अलावा, डेयरी ड्रिंक्स, क्रोइसेंट और वेफर्स जैसे बिजनेस में डबल-डिजिट ग्रोथ हुई, जिससे हम अपने लक्ष्य "टोटल ग्लोबल फूड्स कंपनी" की ओर बढ़ रहे हैं.   

हम लगातार कच्चे माल की कीमतों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर कुछ प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकते हैं. हमारा मुख्य फोकस बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और मुनाफे को बनाए रखने पर रहेगा. हम ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) के सिद्धांतों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों, विकास, संचालन और संसाधनों पर ध्यान देते रहेंगे ताकि हमारा बिजनेस सस्टेनेबल और लाभदायक बना रहे."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago