✕

होम / बिजनेस / IndiGo को तगड़ा झटका, आयकर विभाग ने थमाया ₹944 करोड़ का जुर्माना; जानिए पूरा मामला

IndiGo को तगड़ा झटका, आयकर विभाग ने थमाया ₹944 करोड़ का जुर्माना; जानिए पूरा मामला

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इंडिगो पर 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आयकर विभाग ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. कंपनी ने आयकर विभाग की इस कार्रवाई को गलत ठहराया और कहा कि वह इसे कानूनी चुनौती देंगे. इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने रविवार को कहा कि उसे आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग से 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना का नोटिस मिला है. हालांकि, गुरुग्राम स्थित कंपनी ने जुर्माने के आदेश को गलत बताया है और कहा कि वह इसे कानूनी चुनौती देंगे. कंपनी ने कहा कि इस आदेश का एयरलाइन के परिचालन, वित्तीय स्थिति और अन्य एक्टिविटियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

आदेश को बताया गलत और बेबुन‍ियाद

इंडिगो का कहना है कि यह आदेश गलत और बेबुनियाद है. कंपनी का मानना है कि इससे उनके वित्तीय कामकाज या दूसरी गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. इंडिगो ने यह भी कहा, 'कंपनी का दृढ़ता से मानना है कि इनकम टैक्स अथॉरिटी की ओर से पारित आदेश कानून के अनुसार नहीं है और यह गलत और बेबुनियाद है. इसलिए, कंपनी इसका विरोध करेगी और उक्त आदेश के खिलाफ उचित कानूनी उपाय करेगी. इसलिए, उक्त आदेश का कंपनी के वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ता है.'

पहले भी टैक्स विवादों में घिर चुकी है इंडिगो

यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो को टैक्स से जुड़ी पेनल्टी का सामना करना पड़ा है. 5 फरवरी को इंटरग्लोब एविएशन ने खुलासा किया था कि उसे दिल्ली और चेन्नई के टैक्स अधिकारियों से ₹116 करोड़ के जीएसटी डिमांड ऑर्डर मिले थे. दिल्ली के एडिशनल कमिश्नर ने ₹113 करोड़ की पेनल्टी लगाई थी, जो मुख्य रूप से विदेश में सेवाओं के निर्यात को टैक्सेबल घोषित किए जाने से जुड़ी थी.

इसके अलावा, 15 जनवरी को सीमा शुल्क विभाग ने इंडिगो पर जेट फ्यूल ड्यूटी से जुड़े एक मामले में ₹25 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया था. लुधियाना में संयुक्त आयुक्त (कस्टम्स) ने बची हुई एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था. साथ ही, 6 जनवरी को एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (इम्पोर्ट) के प्रधान आयुक्त (कस्टम्स) ने इंडिगो पर एयरक्राफ्ट पार्ट्स के आयात पर शुल्क छूट अस्वीकृत करते हुए ₹2.17 करोड़ का जुर्माना लगाया था. हालांकि, बार-बार हो रहे टैक्स विवादों के बावजूद इंडिगो का कहना है कि इन पेनल्टी का उसके फाइनेंशियल, ऑपरेशनल या बिजनेस एक्टीविटीज पर 'कोई बड़ा असर' नहीं पड़ेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

20 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

22 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

23 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

23 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago