✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में मंदी का माहौल, फिर भी इन स्टॉक्स में बन सकते हैं प्रॉफिट के मौके

शेयर बाजार में मंदी का माहौल, फिर भी इन स्टॉक्स में बन सकते हैं प्रॉफिट के मौके

बीते शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 465.75 अंक गिरकर 83,938.71 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 155.75 अंक फिसलकर 25,722.10 पर आ गया. का

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा. निजी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और वैश्विक बाजारों की कमजोरी के चलते निवेशकों का भरोसा डगमगा गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 465.75 अंक यानी 0.55% गिरकर 83,938.71 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 155.75 अंक यानी 0.60% फिसलकर 25,722.10 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 498.8 अंक तक गिरकर 83,905.66 तक पहुंच गया था. 30 में से 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि सिर्फ पांच में बढ़त देखी गई.

किन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स की जिन कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा, उनमें इटर्नल, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं. वहीं कुछ दिग्गज शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) प्रमुख रहे.

इन शेयरों में दिख रही तेजी के संकेत

बाजार में चल रही गिरावट के बीच कुछ स्टॉक्स मजबूती के संकेत दे रहे हैं. Navin Fluorine, Chennai Petro, Intellect Design, IDBI Bank, Latent View Analytics, Inventurus Knowledge और Union Bank of India के शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. विश्लेषकों के अनुसार, यह संकेत इन शेयरों में आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना दिखाते हैं.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज निवेशकों को NSDL, Sri Lotus Developers और M&B Engineering के शेयरों पर भी नजर रखनी चाहिए, क्योंकि इनका लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है. इसका मतलब है कि इन कंपनियों की हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा अब बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा. रिपोर्ट के अनुसार, NSDL के करीब 75 लाख शेयर सोमवार से बाजार में खरीदे-बेचे जा सकेंगे, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 4% हैं. मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू करीब ₹870 करोड़ है. इसी तरह, Sri Lotus Developers के लगभग 79 लाख शेयरों का लॉक-इन भी खत्म हो रहा है, जो कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 2% है और इनकी वैल्यू करीब ₹144 करोड़ है. वहीं, M&B Engineering के लगभग 38 लाख शेयर सोमवार से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे, जो कंपनी की इक्विटी का करीब 7% हैं और इनकी वैल्यू लगभग ₹172 करोड़ मानी जा रही है.

इन स्टॉक्स में दिख रही कमजोरी

तकनीकी संकेतक MACD (मूविंग एवरेज कनवर्जेंस डाइवर्जेंस) के अनुसार, कुछ शेयरों में मंदी की स्थिति बनती दिख रही है. Bandhan Bank, Apar Industries, Sapphire Foods, Motilal Oswal, Mphasis, Global Health और Vedant Fashions के शेयरों में गिरावट की संभावना जताई गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को इन स्टॉक्स में फिलहाल सावधानी बरतनी चाहिए.

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग के लिए Intellect Design और IDBI Bank जैसे शेयरों पर नजर रखी जा सकती है, जबकि कमजोर संकेत दिखाने वाले शेयरों से फिलहाल दूरी बनाना बेहतर रहेगा. साथ ही, वैश्विक बाजारों और बैंकिंग सेक्टर के रुझानों पर करीबी नजर रखना भी जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

12 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

14 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

15 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

15 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

17 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

10 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

7 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

12 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

7 hours ago