होम / बिजनेस / क्‍या आप भी हैं एआई के एक्‍सपर्ट? तो पा सकते हैं करोड़ों का वेतन 

क्‍या आप भी हैं एआई के एक्‍सपर्ट? तो पा सकते हैं करोड़ों का वेतन 

मौजूदा समय में पूरी दुनिया में हर कंपनी यही सोच रही है कि वो एआई के जरिए कैसे अपने काम को कम ऑपरेटिंग कॉस्‍ट पर ला सकती है. इसके कारण एआई के एक्‍सपर्ट की मांग में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भले ही अपनी एआई टेक्‍नोलॉजी लाकर इस दिशा में अपनी पकड़ मजबूत कर ली हो लेकिन पूरी दुनिया भर की कंपनियां अभी भी इसे लेकर काम कर रही हैं. यही नहीं किसी ने इस दिशा में निवेश बढ़ा दिया है तो कोई दूसरी कंपनी के साथ साझा कर एआई पर काम कर रही है. एआई को लेकर मची इसी होड़ ने बाजार में इसकी डिमांड बढ़ा दी है. हालात ऐसे हैं कि इसके एक्‍सपर्ट को कंपनियां करोड़ों देने को तैयार हैं. इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि इस क्षेत्र के आने से नई नौकरियों के अवसर पैदा हो गए हैं. 

एआई के जानकारों के लिए पैदा हुए कई अवसर 
जहाँ कुछ लोगों को चिंता है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई मानवता को 'नष्ट' कर रही है, वहीं हर कंपनी अपने वहां इसी एआई के लिए जगह बनाने में लगी है. वो स्‍कोप ढूढ़ रही है कि आखिर कैसे और क्‍या काम एआई के जरिए हो सकता है. तकनीकी ग्रोथ के कारण होने वाली छंटनी के डर के बीच एआई से अच्छी तरह वाकिफ लोगों के लिए कई नई और उच्च भुगतान वाली नौकरियाँ सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिज्यूमबिल्डर द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन से संकेत मिलता है कि 91% कंपनियां चैटजीपीटी में पारंगत उम्मीदवारों को नियुक्त करना चाहती हैं. इस बीच बिजनेस इनसाइडर की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि लिंक्डइन पर कंपनियां चैटजीपीटी में कुशल व्यक्तियों को $185,000 तक का वार्षिक वेतन देने को तैयार हैं.

कुछ को अभी तो कुछ को देरी से चाहिए ऐसे लोग 
रिज्यूमेबिल्डर ने लगभग 1,187 बिजनेस लीडर्स का सर्वे किया जो वर्तमान में ऐसे लोगों को काम पर रख रहे हैं, और पाया कि उनमें से 91% चैटजीपीटी अनुभव वाले श्रमिकों की तलाश में हैं. जबकि उनमें से 30% ने कहा कि वे बहुत तत्काल जबकि कुछ लोगों ने कहा कि कुछ समय बाद उन्‍हें ऐसे लोगों की जरूरत होगी. अधिकांश का मानना था कि अगर उन्‍हें ऐसे कौशल वाले लोग मिलते हैं तो वो उनकी फर्मों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक लाभ ला सकते हैं.

एआई से सुरक्षा को लेकर हो रही चिंता 
एआई से सुरक्षा को लेकर इस वक्‍त पूरी दुनिया में चिंता फैली हुई है. चिंता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद अमेरिकी राष्‍ट्रपति गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और दूसरी कई कंपनियों को बुलाकर उनके साथ बैठक कर चुके हैं. उन्‍होंने बैठक के बाद कहा था कि एआई के विकास में मानवीय सुरक्षा का विशेष ध्‍यान रखा जाना चाहिए. जिस पर सभी कंपनियों अपनी बात रखी थी. सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि कई देशा में एआई से सुरक्षा को लेकर कई तरह की पॉलिसी बनाई जा रही हैं. ऐसे में एआई को लेकर पैदा हो रहे ये अवसरों को कैसे देखा जाए ये अपने आप में बड़ा सवाल है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago