✕

होम / बिजनेस / PM मोदी-ट्रंप की बैठक में ऐलान, 'भारत-US का व्यापार 2030 तक 500 अरब डॉलर का लक्ष्य'

PM मोदी-ट्रंप की बैठक में ऐलान, 'भारत-US का व्यापार 2030 तक 500 अरब डॉलर का लक्ष्य'

विदेश सचिव ने बताया कि व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 4 घंटे तक बातचीत चली. ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान बहुत सारे मुद्दों पर बात की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में हाई-प्रोफाइल बैठकों के साथ अपनी दो दिवसीय अमेरिकी दौरे की शुरूआत की. इसमें सबसे अहम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक रही. इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा दिया.

सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की एक बहुत ही सार्थक यात्रा पूरी की है. यह यात्रा इस बात का संकेत है कि दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की राष्ट्रीय खुफिया विभाग की नई नियुक्त निदेशक तुलसी गबार्ड के अलावा एलन मस्क और विवेक रामास्वामी से मुलाकात हुई. भारत इस वर्ष के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, और प्रधानमंत्री ने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को निमंत्रण भी दिया है.

द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

विदेश सचिव ने बताया कि व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 4 घंटे तक बातचीत चली. ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान बहुत सारे मुद्दों पर बात की गई, जिनमें रणनीतिक और सुरक्षा सहयोग, रक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और लोगों के बीच संबंध, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे शामिल थे.

विदेश सचिव ने बताया, 'दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से 21वीं सदी के लिए अमेरिका-भारत समझौते की शुरुआत की। यह समझौता अवसरों को बढ़ावा देने और सैन्य साझेदारी से व्यापार और निवेश के क्षेत्र में वाणिज्य और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए है. उदाहरण के लिए, नेताओं ने मिशन 500 की शुरुआत की जिसका लक्ष्य 2030 तक कुल दोतरफा व्यापार को दोगुना से अधिक करके 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है. नेताओं ने यह भी घोषणा की कि वे 2025 के अंत तक पारस्परिक लाभकारी बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करेंगे.'

10 साल का फ्रेमवर्क किया तैयार

दोनों नेताओं ने 21वीं सदी में अमेरिका-भारत, प्रमुख रक्षा साझेदारी के लिए एक नए 10 वर्षीय फ्रेमवर्क को अंतिम रूप देने की योजना की घोषणा की. यह एक फ्रेमवर्क 2025 से 2035 तक चलेगा और इस साल के अंत में इसे अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. दोनों नेता लैंड और एयर सिस्टम सहित कई प्लेटफार्मों के लिए चल रही रक्षा खरीद बातचीत के साथ-साथ सह-उत्पादन समझौतों पर आगे बढ़ने पर भी सहमत हुए.

विदेश सचिव ने बताया, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर चर्चा करते हुए, दोनों नेताओं ने भारतीय और अमेरिकी निजी उद्योग को एक साथ लाने और वर्ष के अंत तक AI बुनियादी ढांचे को तेजी से बढ़ाने के लिए अमेरिका-भारत रोडमैप तैयार करने का संकल्प लिया. दोनों देश उद्योग साझेदारी और अगले पीढ़ी के डेटा केंद्रों, कंप्यूटेशन और प्रक्रियाओं तक पहुंच के लिए निवेशों को सक्षम करने के लिए साथ काम करेंगे. दोनों देशों ने एटोनॉमस सिस्टम बनाने पर जोर दिया है. दो नेताओं ने तकनीक को लेकर आगे काम करने का फैसला किया है.'
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 days ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

8 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

12 hours ago