होम / बिजनेस / इस राज्य में पैदा हुआ बिजली संकट, 7 बजे बंद होंगी दुकानें, सरकारी ऑफिस का भी बदला टाइम

इस राज्य में पैदा हुआ बिजली संकट, 7 बजे बंद होंगी दुकानें, सरकारी ऑफिस का भी बदला टाइम

माना जा रहा है बिजली संकट इतना गंभीर है कि गार्डन की सजावटी लाइटिंग को बंद रखने के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों को एयर कंडीशनर बंद रखने का आदेश भी दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में बिजली की मांग बढ़ने की वजह से बिजली का संकट पैदा हो गया है. इस वक्त प्रदेश में 5 से 6 मेगावाट की गंभीर पावर शॉर्टेज चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंडमान और निकोबार विद्युत श्रमिक संघ के स्टेट प्रेजिडेंट Peddi Raju ने ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह से अनुरोध किया है कि बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 50 मेगावाट का पॉवर प्लांट लगाया जाए. फिलहाल अंडमान और निकोबार का स्थानीय प्रशासन बिजली की बढ़ी हुई मांग से निपटने के लिए उचित फैसले लेकर बिजली के इस्तेमाल को कम करने की कोशिश कर रहा है. 

समस्या से निपटने के लिए उठाये गए ये कदम

सरकार द्वारा जारी की गयी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, बिजली की मांग में अचानक वृद्धि होने की वजह से पोर्ट ब्लेयर स्थित पावर प्लांट और दक्षिणी अंडमान क्षेत्रों में 5 से 6 मेगावाट की गंभीर कमी देखने को मिली है. मांग में वृद्धि की वजह से पैदा हुए इस बिजली संकट से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पुलिस विभाग, सरकारी अस्पतालों और जरूरी सुविधाओं के अलावा बाकी सभी सरकारी कार्यालयों की टाइमिंग को सुबह 7:30 बजे से 4:30 बजे तक सीमित कर दिया है. इतना ही नहीं रात 7 बजे तक सभी दुकानों को बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है. शाम 5 बजे के बाद काम करने वाले सरकारी कार्यालयों, थियेटरों और होटलों को भी शाम 5:30 से रात 8:30 बजे के बीच DG सेट का इस्तेमाल करके बिजली बनानी होगी. इतना ही नहीं, इस समय के दौरान सभी सरकारी दफ्तरों को अपने एयर कंडिशनर और गार्डन की लाइटें भी बंद रखने को कहा गया है. 

एयर कंडिशनर के इस्तेमाल के लिए जारी किये गए विशेष नियम 

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है - सभी कार्यालयों में बिजली का उपयुक्त इस्तेमाल किया जाना चाहिए और जिनकी आवश्यकता न हो ऐसी लाइट्स को बंद ही रखें. दिन में एयर कंडिशनर का इस्तेमाल केवल 26 डिग्री सेल्सियस पर करें और इसके साथ पंखों का इस्तेमाल जरूर करें. कंज्यूमर्स से भी अनुरोध किया गया है कि पीक आवर्स के दौरान ऊर्जा की ज्यादा खपत वाले गैजेट्स का इस्तेमाल न करें. इसके साथ ही अंडमान की सरकार ने सभी विभागों के प्रमुख व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि, वह टीम बनाकर इन नियमों का सख्ती से पालन करवाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा को बचाया जा सके. 

यह भी पढ़ें: अब Reliance के इस बड़े अधिग्रहण को CCI ने दिया अप्रूवल,  जानिए क्‍या है पूरी डील

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

12 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

13 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

16 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

17 hours ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

18 hours ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

15 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

12 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

13 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

16 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

13 hours ago