✕

होम / बिजनेस / Anant Ambani के प्रोजेक्ट Vantara की बड़ी उपलब्धि, मिला ये प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड

Anant Ambani के प्रोजेक्ट Vantara की बड़ी उपलब्धि, मिला ये प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड

वनतारा ने हाथियों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस अवॉर्ड के माध्यम से उनके प्रयासों को सराहा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट ने नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. दरअसल, भारत सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को 'प्राणी मित्र' नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. ये अवॉर्ड प्रकृति के साथ ही पशुओं के कल्याण के लिए शुरू किए गए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वनतारा के आसाधारण काम को सम्मानित करता है, आखिर क्या है वनतारा प्रोजेक्ट जानते हैं…

क्या है वनतारा प्रोजेक्ट?

पशुओं की देखभाल, पुनर्वास और इलाज के लिए अनंत अंबानी ने गुजरात स्थित जामनगर रिफाइनरी के पास करीब 3000 एकड़ ग्रीन बेल्ट में वनतारा प्रोजेक्ट की शुरुआत की. यहां जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास की तरह माहौल दिया जाता है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ न हो. वनतारा प्रोजेक्ट के तहत, जानवरों के लिए वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर, अस्पताल, रिसर्च एंड एकेडमिक सेंटर खोला गया है. वनतारा प्रोग्राम के तहत गैंडों, तेंदुओं और मगरमच्छों के अलावा कई दूसरे जानवरों को भी उनके नेचरल माहौल में जीने की सुविधाएं दी जा रही हैं.

अनंत अंबानी के लिए मिशन बना 'वनतारा प्रोजेक्ट'

वनतारा प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल 200 हाथी, 300 तेंदुए, 300 हिरन और 1200 से ज्यादा मगरमच्छ, सांप और कछुओं की देखभाल की जा रही है. अनंत अंबानी का कहना है कि बचपन से ही जानवरों के प्रति मेरा झुकाव रहा है, जो अब मेरे लिए एक मिशन बन चुका है.

हाथियों के लिए खासतौर पर बनेगा हाइड्रोथेरेपी पूल

बता दें कि 2035 तक रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के आसपास के एरिया को जीरो नेट कार्बन बनाने के मकसद से काम किया जा रहा है. यहां 3 हजार एकड़ में फैले वनतारा में एक एलिफेंट सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें हाइड्रोथेरेपी पूल होगा. यहां 500 लोगों का ट्रेंड स्टॉफ हाथियों की बेहतर तरीके से देखभाल करेगा।, साथ ही हाथियों के लिए अलग से अस्पताल भी बनाया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

22 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

32 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

52 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago