✕

होम / बिजनेस / अमेरिका ने भारत पर लगाया 27 प्रतिशत का जवाबी शुल्क, जानें वित्त मंत्रालय की प्रतिक्रिया

अमेरिका ने भारत पर लगाया 27 प्रतिशत का जवाबी शुल्क, जानें वित्त मंत्रालय की प्रतिक्रिया

अमेरिका द्वारा लगाए गए इस जवाबी शुल्क का भारत पर प्रभाव आने वाले समय में स्पष्ट होगा, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बेहतर हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है. इसके बाद भारतीय सरकार इसके प्रभाव का आकलन कर रही है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार यानी 3 अप्रैल को इस संबंध में एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा उठाए गए इस कदम के असर का विश्लेषण जारी है. तो आइए जानते हैं पंकज चौधरी ने क्या जानकारी साझा की है?

व्यापार घाटा कम करने और विनिर्माण बढ़ाने की कोशिश
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान बतया कि अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का मानना है कि भारतीय सरकार अमेरिकी उत्पादों पर उच्च आयात शुल्क वसूलती है, जिससे अमेरिकी व्यापार घाटा बढ़ता है. ट्रंप प्रशासन के अनुसार, इस नए जवाबी शुल्क के जरिए व्यापार घाटे को कम करना और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है. भारत पर 27 प्रतिशत शुल्क लगाने का निर्णय अमेरिकी प्रशासन के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अमेरिकी उत्पादों के लिए समान शुल्क ढांचे को लागू करना है. इस कदम से अमेरिकी उत्पादों को भारतीय बाजार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारतीय उत्पादों पर पहले से ही उच्च आयात शुल्क लगाया जाता है.

प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर स्थिति में भारत  
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रशासन की ओर से वैश्विक स्तर पर अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाले उच्च शुल्कों का मुकाबला करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है. उन्होंने लगभग 60 देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना है. हालांकि, इस कदम के असर को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है, क्योंकि भारत को अन्य देशों की तुलना में कम शुल्क का सामना करना पड़ सकता है. कई अन्य देशों के मुकाबले भारत पर लगाए गए शुल्क का असर उतना गंभीर नहीं होगा, जितना ट्रंप प्रशासन ने अपने कदम की घोषणा की है.

भारत की प्रतिक्रिया
भारत सरकार अमेरिका द्वारा उठाए गए इस कदम के प्रभाव का बारीकी से आकलन कर रही है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस संबंध में कहा, ''ट्रंप के लिए यह अमेरिका को पहले रखने जैसा है.. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी भारत को पहले रखते हैं…हम अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि यह कदम व्यापार घाटे को कम करने और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए जरूरी था, लेकिन हम इसके असर का मूल्यांकन कर रहे हैं." हालांकि, इस शुल्क से दोनों देशों के व्यापार संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन भारत ने अपने आयात-निर्यात संरचना में लचीलापन बनाए रखा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

16 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

18 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

19 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

55 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

16 hours ago