होम / बिजनेस / अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं, क्या होगा टैरिफ प्लान?

अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं, क्या होगा टैरिफ प्लान?

ग्राहकों को उनके शहर या क्षेत्र में 5G सेवाएं मिलेंगी या नहीं ये जानकारी उन्हें Airtel Thanks app पर चेक करना होगा. उन्हें इससे ये भी पता चलेगा कि उनका स्मार्टफोन 5G नेटवर्क पर काम करेगा या नहीं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: Jio इस साल दिवाली तक देश में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर देगी, अब Airtel ने भी ऐलान कर दिया है कि वो महीने भर के अंदर ही अपनी 5G सेवाएं लॉन्च कर देगी, मतलब अक्टूबर में एयरटेल की 5G सेवाओं को लॉन्च कर दिया जाएगा. 24 अक्टूबर को दिवाली है, जब जियो अपना 5G लॉन्च करेगी, ऐसे में Airtel की कोशिश होगी कि वो भी अपनी 5G सेवाएं दिवाली के पहले पहले लॉन्च कर दे. 

किस शहर से 5G की होगी शुरुआत 
Airtel सबसे पहले किस शहर से इसकी शुरुआत करेगा, इसकी स्पीड क्या होगी, इन सभी बातों को लेकर Airtel के CEO गोपाल विट्टल ने अपने ग्राहकों को एक ई-मेल भेजा है. इसमें बताया गया है कि कंपनी दिसंबर तक कई मेट्रो शहरों में 5G सेवाओं का आगाज कर देगी, यानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिसंबर से 5G सेवाएं शुरू हो जाएंगी. साल 2023 तक सभी शहरी क्षेत्रों में 5G सेवाओं को फैलाने का लक्ष्य है. अपने ई-मेल में कंपनी ने बताया है कि Airtel 5G की स्पीड 4G की स्पीड से 20-30 गुना ज्यादा होगी.

क्या आपके शहर में है 5G
ग्राहकों को उनके शहर या क्षेत्र में 5G सेवाएं मिलेंगी या नहीं ये जानकारी उन्हें Airtel Thanks app पर चेक करना होगा. उन्हें इससे ये भी पता चलेगा कि उनका स्मार्टफोन 5G नेटवर्क पर काम करेगा या नहीं. Airtel ने ये भी बताया है कि जो उपभोक्ता 5G सेवाएं लेते हैं तो उन्हें सिम को बदलने की भी जरूरत नहीं होगी, यानी उन्हें नया सिम नहीं लेना होगा. 5G सेवाएं उसी सिम पर मिलना शुरू हो जाएंगी. अगर आप उस शहर में हैं जहां पर 5G सेवाएं मिल रही हैं तो आपको मोबाइल की सेटिंग में जाकर 5G के Enable करना होगा, सेटिंग में आपको 4G या LTE के अलावा 5G का भी विकल्प मिलेगा. 5G सेलेक्ट करते ही आप 5G सेवाओं का मजा ले सकेंगे. 

4G से 30 गुना तेज होगी 5G की स्पीड 
Airtel के CEO गोपाल विट्टल ने बताया कि 5G की स्पीड 4G नेटवर्क से 20-30 गुना तक ज्यादा होगी. यानी कोई भी फाइल, मूवी पलक झपकते ही डाउनलोडन हो जाएगी. Airtel नेटवर्क स्लाइसिंग का इस्तेमाल करेगा, ताकि गेमिंग और वर्क फ्रॉम होम सेट अप के दौरान बेहतर नेटवर्क क्वालिटी मिल सके.  CEO गोपाल विट्टल इसके बारे में बताते हैं कि अगर आप एक गेमर हैं, और एक तेज अनुभव चाहते हैं, तो हम आपके लिए नेटवर्क को स्लाइस कर देंगे, अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और आप एक बिना रुकावट वाला अनुभव चाहते हैं, तो हम इसे आपके लिए लेकर आएंगे. 

5G के लिए टैरिफ प्लान क्या होगा?
5G सेवाओं के लिए टैरिफ क्या होंगे, इसे लेकर काफी सवाल हैं. हालांकि इंडस्ट्री और टेलीकॉम एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपको इसके लिए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी. हालांकि बहुत कुछ ग्राहकों के इस्तेमाल पर भी निर्भर करेगा. हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही शुरुआत में 5G सेवाओं के लिए ज्यादा टैरिफ नहीं लेंगे. क्योंकि अभी बहुत से लोगों के पास 5G स्मार्टफोन नहीं है. कंपनियां अपने उपभोक्ताओं के लिए तुरंत ही कोई 5G पैक का प्लान नहीं जारी करेंगी बल्कि 4G पर ही 5G सेवाओं को अपग्रेड कर दिया जाएगा, जैसा कि 3G से 4G के लिए हुआ था. 5G के लिए शुरुआत में किसी टैरिफ वॉर की उम्मीद कम है.

VIDEO: जिस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री, उसे चला रही थी एक महिला, जानें कौन हैं वो

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

59 minutes ago