✕

होम / बिजनेस / एआई कंपनियों को प्राडक्ट लॉन्‍च करने से पहले यहां से लेना होगा ग्रीन सिग्‍नल

एआई कंपनियों को प्राडक्ट लॉन्‍च करने से पहले यहां से लेना होगा ग्रीन सिग्‍नल

सरकार की ओर से ये एडवाइजरी डीपफेक वीडियो और एआई तकनीक का गलत इस्‍तेमाल करने वालों को रोकने के लिए उठाया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के फायदों से परे अभी तक जो साइड इफेक्‍ट सामने आए हैं उसे देखते हुए भारत सरकार ने सख्‍त गाइडलाइन जारी कर दी है. अब एआई कंपनियों को किसी भी प्रोडक्‍ट को लॉन्‍च करने से पहले उस पर सरकार का ग्रीन सिग्‍नल लेना होगा. इसे लेकर सरकार का मानना है कि इससे वो ज्‍यादा अनुशासित बन पाएंगी और कस्‍टमर को भी सही प्रोडक्‍ट मिल पाएगा. 

केन्‍द्रीय मंत्री ने कही ये अहम बात 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्‍द्रीय आईटी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस बारे में बताते हुए कहा कि इस तरह की एडवाइजरी से किसी भी कंपनी को नए प्रोडक्‍ट को प्रयोगशाला से प्‍लेटफॉर्म पर लाने में ज्‍यादा अनुशासित बनाएगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि ये बिना किसी गार्डरेल और डिस्‍क्‍लेमर के साथ बाजार में आए जिससे उपभोक्‍ता को ये पता चल सके कि आखिर क्‍या वास्‍तविक है. उन्‍होंने ये भी कहा कि एआई कंपनियों को ये सलाह दी गई है कि किसी भी तरह की गलत जानकारी (मिसइनफॉरर्मेशन) जैसे डीप फेक बनाने वाले या उसके पहले क्रिएटर की आईडी या नाम उस पर लेबल होकर आए. 

टेस्टिंग मॉडल के लिए भी लेनी होगी अनुमति 
केन्‍द्रीय आईटी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगर वो किसी गलती पकड़ने वाले टूल(error prone) मॉडल को भी प्‍लेटफॉर्म पर लॉन्‍च करना चाहते हैं तो उसके लिए उन्‍हें सरकार की अनुमति लेनी होगी, और उसके लिए यूजर की सहमति की भी आवश्‍यकता होगी कि ये एक गलती पकड़ने वाला टूल है. ऐसा नहीं हो सकता है कि वो बाद में आकर कहें कि ये टूल टेस्टिंग में है. 

कई डीपफेक वीडियो आ चुके हैं सामने 
दरसअल डीपफेक वीडियो को लेकर जो समस्‍या सरकार के सामने आई है उससे निजात पाने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है. जब कभी भी इंटरनेट पर डीपफेक वीडियो आता है और उसकी जांच की जाती है तो उसके क्रिएटर का ही पता नहीं चल पाता है. इस बारे में जब कंपनियों से पूछताछ होती है तो वो यही कह देती हैं कि ये टूल जांच के दौरान है. इसलिए पिछले कुछ मामलों से सबक लेते हुए अब सरकार ये कदम उठा रही है, जिससे भविष्‍य में अगर कोई ऐसा मामला आए तो उस पर कार्रवाई की जा सके. 

ये भी पढ़ें; पिछले आईपीओ में नहीं लगा नंबर, तो इस हफ्ते आने जा रहे हैं इन कंपनियों के पब्लिक ऑफर
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.