होम / बिजनेस / अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

अडानी एंटरप्राइजेज पर एक बार फिर निवेशकों ने बड़ा भरोसा जताया है. कंपनी के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को उम्मीद से कहीं अधिक प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद इश्यू का आकार 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15,000 करोड़ रुपये कर दिया गया. इस QIP को करीब 38,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जो मूल इश्यू साइज का लगभग 3.8 गुना है. जुटाई गई पूंजी का उपयोग कंपनी नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, कर्ज कम करने और कारोबार के विस्तार में करेगी.

3.8 गुना सब्सक्राइब हुआ QIP

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को खुले इस इश्यू को दीर्घकालिक संस्थागत निवेशकों से जबरदस्त समर्थन मिला. निवेशकों की भारी मांग को देखते हुए कंपनी ने QIP का आकार बढ़ाकर 15,000 करोड़ रुपये कर दिया. यह पिछले एक वर्ष में अडानी एंटरप्राइजेज की दूसरी बड़ी इक्विटी फंड जुटाने की कवायद है. इससे पहले कंपनी ने 2025 में 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा किया था.

इन वैश्विक और घरेलू निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

QIP में कैपिटल ग्रुप, गोल्डमैन सैक्स, ब्लैकरॉक, ब्लैकस्टोन और नोमुरा जैसे वैश्विक निवेशकों ने भाग लिया. वहीं, घरेलू निवेशकों में HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, SBI म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड प्रमुख रहे.

किन परियोजनाओं में होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी. इसके अलावा सोलर, एयरपोर्ट और कॉपर कारोबार में कर्ज कम करने, लोन चुकाने और अधिग्रहण या रणनीतिक निवेश के जरिए कारोबार का विस्तार करने पर भी यह राशि खर्च की जा सकती है.

कई उभरते क्षेत्रों में सक्रिय है कंपनी

अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रुप की बिजनेस इनक्यूबेटर कंपनी है, जो एयरपोर्ट मैनेजमेंट, सोलर मैन्युफैक्चरिंग, सड़क एवं रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, डिफेंस, एयरोस्पेस, ग्रीन हाइड्रोजन और माइनिंग सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में कारोबार विकसित कर रही है.

रियायती कीमत पर जारी किए गए शेयर

कंपनी ने संस्थागत निवेशकों के लिए करीब 3.47 करोड़ शेयर 2,883 रुपये प्रति शेयर के अनुमानित मूल्य पर पेश किए. यह कीमत BSE पर शेयर के पिछले बंद भाव 3,177.50 रुपये से लगभग 9.3 प्रतिशत और SEBI के फ्लोर प्राइस 3,034.68 रुपये से करीब 5 प्रतिशत कम थी. शुक्रवार सुबह BSE पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,150.55 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

6 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

6 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

7 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

8 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

10 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

8 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

6 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

6 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

12 hours ago