✕

होम / अप्वाइंटमेंट / न्यूज24 हिंदी में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानक गुप्ता बने चैनल हेड

न्यूज24 हिंदी में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानक गुप्ता बने चैनल हेड

मानक गुप्ता करीब 15 वर्षों से न्यूज24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अप्रैल 2010 में चैनल जॉइन किया था और इस दौरान संपादकीय, डिजिटल और न्यूज़रूम प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

वरिष्ठ पत्रकार मानक गुप्ता को न्यूज24 के हिंदी न्यूज चैनल का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें चैनल की संपादकीय जिम्मेदारियों और रणनीतिक दिशा का नेतृत्व सौंपा गया है. हालांकि, इस नियुक्ति को लेकर न्यूज24 की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

संपादकीय संचालन की संभालेंगे जिम्मेदारी

नई भूमिका में मानक गुप्ता न्यूज24 हिंदी चैनल के संपादकीय संचालन के साथ-साथ उसकी रणनीतिक दिशा तय करने का काम करेंगे. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब मीडिया संस्थान अपने डिजिटल और संपादकीय ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं.

फिलहाल हैं एग्जीक्यूटिव एडिटर और सोशल मीडिया हेड

मानक गुप्ता वर्तमान में न्यूज24 में एग्जीक्यूटिव एडिटर (सोशल मीडिया हेड) के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा वह चैनल के लोकप्रिय डिबेट शो 'राष्ट्र की बात' के एंकर भी हैं, जिसे दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली है.

डेढ़ दशक से जुड़े हैं न्यूज24 के साथ

मानक गुप्ता करीब 15 वर्षों से न्यूज24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अप्रैल 2010 में चैनल जॉइन किया था और इस दौरान संपादकीय, डिजिटल और न्यूज़रूम प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

जी न्यूज में भी दे चुके हैं सेवाएं

न्यूज24 से पहले मानक गुप्ता जी न्यूज के साथ जुड़े रहे. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव और संपादकीय नेतृत्व उन्हें हिंदी समाचार जगत के प्रमुख चेहरों में शामिल करता है. मानक गुप्ता की यह पदोन्नति न्यूज24 के नेतृत्व ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. अब उनकी अगुवाई में चैनल अपनी संपादकीय रणनीति और डिजिटल विस्तार को नई दिशा देने की तैयारी में है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

27 minutes ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

15 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

14 hours ago