होम / बिजनेस / आखिर किसने कहा कि ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम लागू करना बेहद खतरनाक निर्णय हो सकता है

आखिर किसने कहा कि ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम लागू करना बेहद खतरनाक निर्णय हो सकता है

15वें वित्‍त आयोग के प्रमुख ने ये बात CII के एक कार्यक्रम में कही. उन्‍होंने साफ कहा कि ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम से नई पेंशन स्‍कीम में जाने का निर्णय बहुत सोच समझकर लिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दो राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव में जहां गुजरात में बीजेपी जीत चुकी है वहीं दूसरी ओर हिमाचल में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के मेनिफेस्‍टो  में जो सबसे बड़ा वादा ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम को लागू करने का किया गया था, लेकिन अब उसी ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम को लेकर 15वें फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन एन के सिंह ने ऐसी बात कह दी है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीति तापमान बढ़ सकता है. उन्‍होंने कहा कि जो राज्‍य इसे लागू करने की सोच रहे हैं वो अपनी वित्‍तीय व्‍यवस्‍थाओं संकट में डाल सकते हैं. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब हिमाचल में कांग्रेस सरकार आने वाले दिनों में शपथ लेने जा रही है. 

एन के सिंह ने क्‍या कहा  
15 वें वित्‍त आयोग के चेयरपरसन एन के सिंह ने शुक्रवार को सीआईआई ग्‍लोबल इकोनॉमिक पॉलिसी फोरम के मंच पर बोलते हुए कहा कि मेरी समझ में ये एक विचार शून्‍य कदम होगा. उन्‍होंने कहा कि हमें नई पेंशन स्‍कीम से पुरानी पेंशन स्‍कीम में जाने के निर्णय के बारे में गंभीरता से चर्चा की चर्चा करनी चाहिए उन्‍होंने. कहा कि खुद मनमोहन सिंह भी नई पेंशन स्‍कीम के समर्थक थे. उन्‍होंने कहा कि मेरे साथी मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने कहा था कि ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम की तरफ जाना राज्‍यों के लिए एक वित्‍तीय आपदा जैसा कदम हो सकता है. जो राज्‍य ऐसा करने की सोच रहे हैं वो अपनी वित्‍तीय व्‍यवस्‍थाओं को गहरे संकट में डाल सकते हैं. नई पेंशन स्‍कीम को एक लंबे मंथन के बाद लाया गया था. 


क्‍या है ओपीएस एंड एनपीएस
ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम में आखिरी वेतन का 50 फीसदी पेंशन होती थी. इसकी पूरी राशि का भुगतान सरकार करती थी. जबकि नई पेंशन स्‍कीम उन कर्मचारियों के लिए है जो एक अप्रैल 2004 के बाद सरकारी नौकरी में आए हैं. इस योजना में सरकारी कर्मचारी अपनी पेंशन के लिए अपने वेतन से दस प्रतिशत अंशदान करते हैं. इसके अलावा राज्‍य सरकार 14 फीसदी अंशदान देती है. पेंशन का पूरा पैसा पेंशन रेग्‍यूलेटर के पास जमा होता है. जो इसे निवेश करता है. इस योजना को दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने खत्‍म कर दिया था. जबकि इसे लागू एक अप्रैल 2004 से किया गया जब केन्‍द्र में मनमोहन सिंह की सरकार आ गई थी. 


किन-किन राज्‍यों में हो चुकी है लागू 
इससे पहले राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ जैसे राज्‍य भी पिछले चुनावों में वायदा करके अपने वहां इस व्‍यवस्‍था को लागू कर चुके हैं. कई सरकारी कर्मचारियों के संगठन इसे अपने वहां लागू करने को लेकर आंदोलन चला रहे हैं. उनका कहना है कि नई पेंशन योजना में उन्‍हें पहले के मुकाबले कम फायदा मिलता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

13 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

8 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

12 hours ago