✕

होम / बिजनेस / शादी से पहले अडानी के बेटे जीत का संकल्प, हर साल 500 लोगों को शादी के लिए ₹10 लाख देंगे

शादी से पहले अडानी के बेटे जीत का संकल्प, हर साल 500 लोगों को शादी के लिए ₹10 लाख देंगे

गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत और उनकी होने वाली बहु दिवा ने एक सामाजिक पहल की शुरुआत की है, जिसका नाम 'मंगल सेवा' है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उन्होंने अपनी शादी से पहले बड़ा फैसला लिया है. जीत अडानी ने शादी से पहले 500 लोगों पर हर साल लाखों रुपए खर्च करने का फैसला लिया है. दरअसल, शादी से पहले जीत अडानी ने दिव्यांग महिलाओं के लिए ‘मंगल सेवा’ का कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत हर साल वो 500 दिव्यांग नवविवाहित महिलाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देंगे.जीत अडानी और दिवा शाह की शादी शुक्रवार को अहमदाबाद में होगी.

बेटे के नेक काम पर क्या बोले अडानी?

जीत अडानी का ये नेक काम उनके पिता गौतम अडानी के विचारों से प्रेरित है. उनका मानना है कि सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है. गौतम अडानी ने बेटे के इस नेक काम पर खुशी जताते हुए X पर लिखा की उनके बेटे जीत और बहू दिवा अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत एक नेक काम के साथ कर रहे हैं. इस पहल से कई दिव्यांग बेटियों और उनके परिवारों के जीवन में खुशी आएगी. उन्होंने जीत और दिवा को सेवा के इस रास्ते पर आगे बढ़ते रहने के लिए ढेरों आशीर्वाद दिया.

 

क्या काम करते हैं जीत अडानी?

जीत अडानी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर हैं. ये कंपनी भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट कंपनी है. जो आठ एयरपोर्ट का मैनेजमेंट और विकास का काम करती है. हवाई अड्डों के अलावा जीत अडानी समूह के रक्षा, पेट्रोकेमिकल और कॉपर बिजनेस की भी देखरेख जीत अडानी कर रहे हैं.जीत अडानी पर्सनल लाइफ में अपनी मां प्रीति अडानी से प्रेरित हैं. प्रीति अडानी ने अडानी फाउंडेशन के लिए काम करती हैं.

बाटेंगे 10 लाख रुपए

जीत अडानी ने शादी से पहले दिव्यांग नवविवाहित महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए 10 लाख रुपए का ऐलान किया है. दिव्यांगता विवाह के बाद जीवन को और भी चुनौतीपूर्ण बना सकती है ऐसे में 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद से महिलाएं अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं. वो इस पैसे से अपना खुद का छोटा मोटा बिजनेस शुरू कर सकती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago