होम / बिजनेस / अडानी ने किया चौंकाने वाला काम, समय से पहले पूरा किया ये वादा

अडानी ने किया चौंकाने वाला काम, समय से पहले पूरा किया ये वादा

वादे के मुताबिक प्रमोटर्स ने 31 मार्च 2023 की डेडलाइन पूरी होने से पहले ही कुल ‘मार्जिन लिंक्ड शेयर बैक्ड फाइनेंसिंग’ का पूरा भुगतान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग के साथ चल रहे अपने विवाद के बीच अडानी ग्रुप ने रविवार को कहा कि, वादे के मुताबिक प्रमोटर्स ने 31 मार्च 2023 की डेडलाइन पूरी होने से पहले ही 2.15 बिलियन डॉलर्स के कुल ‘मार्जिन लिंक्ड शेयर बैक्ड फाइनेंसिंग’ का पूरा भुगतान कर दिया है. आधिकारिक बयान में यह भी बताया गया है कि, Ambuja के अधिग्रहण के लिए 500 मिलियन डॉलर्स की सहायता ली गई थी और प्रमोटर्स द्वारा इसका भी पूर्व-भुगतान किया जा चुका है.

रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ प्री-पेमेंट प्रोग्राम 
ग्रुप द्वारा आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, यह फैसला प्रमोटर्स द्वारा इक्विटी में योगदान बढ़ाने को लेकर किये गए उनके वादे के अनुरूप है. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि, Ambuja और ACC के अधिग्रहण की 6.6 बिलियन डॉलर्स की कुल कीमत में से प्रमोटर्स द्वारा 2.6 बिलियन डॉलर्स का भुगतान किया जा चुका है. विशेष बात यह है कि, 2.65 बिलियन डॉलर्स की कीमत वाला यह प्री-पेमेंट प्रोग्राम मात्र 6 हफ्तों के अन्दर पूरा किया गया है. 

इस कदम से पता लगती है कंपनी की मजबूती
इस मौके पर अडानी ग्रुप द्वारा जारी किये गए बयान में आगे कहा गया है कि, इससे हमें लिक्विडिटी मैनेजमेंट की मजबूती के साथ-साथ प्रायोजकों के स्तर पर कैपिटल तक आसान पहुंच और साथ ही पोर्टफोलियो की सभी कंपनियों द्वारा शान से अपनाई गयी मजबूत कैपिटल सप्लाई को भी दर्शाता है. 

US आधारित हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को जारी की गयी अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर स्टॉक मैनीपुलेशन के साथ अन्य कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके साथ ही, रिसर्च फर्म ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट की आशंका भी जताई थी. रिपोर्ट में अडानी ग्रुप द्वारा लिए गए कर्ज पर भी चिंता जताई गयी थी. 

यह भी पढ़ें: एक के बाद एक गिर रहे बैंक, अमेरिका में होने वाला है वित्तीय संकट?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

6 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

7 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

8 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

10 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह