✕

होम / बिजनेस / एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया का रीडेवलपमेंट करेगा अडानी ग्रुप, 50,000 से अधिक डोर-2-डोर सर्वे पूरे

एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया का रीडेवलपमेंट करेगा अडानी ग्रुप, 50,000 से अधिक डोर-2-डोर सर्वे पूरे

इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1.5 लाख झुग्गियों का कायाकल्प किया जाएगा. इसके पूरा होने पर धारावी के निवासियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक अवसरों का लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई के धारावी स्लम एरिया में रीडेवलपमेंट का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इस काम की जिम्मेदारी अब उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी को सौंपी गई है. इस प्रोजेक्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है, जिससे धारावी का नया रूप देखने को मिलेगा और वहां रहने वाले लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. तो आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट को लेकर क्या है अडानी ग्रुप की पूरी प्लानिंग? 

50 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे हुआ पूरा
अडानी ग्रुप ने इस रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले एक व्यापक डोर-2-डोर सर्वे अभियान चलाया है, जिसमें अब तक 50,000 से ज्यादा घरों का सर्वे किया जा चुका है. यह सर्वे धारावी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डोर-2-डोर सर्वे है, जिसे मुंबई स्लम रीहैबिलिटेशन अथॉरिटी (MSRA) ने भी एक महत्वपूर्ण कदम माना है. MSRA के एक अधिकारी के मुताबिक, यह सर्वे धारावी में रहने वाले लोगों और सर्वे टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, और यह दर्शाता है कि यहां के लोग रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहते हैं.

10 लाख निवासियों को होगा फायदा

यह सर्वे सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि यह प्रोजेक्ट की योजना को वास्तविक रूप देने में मदद करेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि कौन से लोग धारावी के नए आशियाने के हकदार होंगे. डोर-2-डोर सर्वे के दौरान सर्वे टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, ताकि सभी को परियोजना का लाभ मिल सके. अब तक 85,000 झुग्गियों की गिनती पूरी की जा चुकी है, और 50,000 से अधिक झुग्गियों का सर्वे भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. डीआरपी के अधिकारी ने कहा कि धारावी की मैपिंग करना एक जटिल कार्य है, लेकिन यह सुनिश्चित करेगा कि रीडेवलपमेंट के बाद यहां के लगभग 10 लाख निवासियों को बेहतर जीवन जीने के अवसर मिलें.

1.5 लाख झुग्गियों का होगा कायाकल्प

धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1.5 लाख झुग्गियों का कायाकल्प होगा, और परियोजना के पूरा होने पर यहां के लोग बेहतर आवास, इंफ्रास्ट्रक्चर, सैनिटेशन और आर्थिक अवसरों का लाभ उठाएंगे. यह परियोजना ना केवल धारावी के चेहरें को बदलने का काम करेगी, बल्कि एशिया के सबसे बड़े स्लम क्षेत्र के उन्नयन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

8 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

12 hours ago