✕

होम / बिजनेस / Adani Group केरल में करेगा ₹30,000 करोड़ का बड़ा निवेश, इन सेक्टरों पर होगा फोकस

Adani Group केरल में करेगा ₹30,000 करोड़ का बड़ा निवेश, इन सेक्टरों पर होगा फोकस

अडानी ग्रुप पहले ही विझिंजम बंदरगाह का विकास कर रहा है और तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डे का संचालन कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह ने केरल में बड़े निवेश का ऐलान किया है. समूह अगले पांच वर्षों में राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. समूह विझिंजम बंदरगाह का विकास कर रहा है और इसके लिए पहले ही 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है. अडानी समूह के पास तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डे का भी संचालन है. समूह राज्य में अपनी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार करने के साथ-साथ एक लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स हब भी विकसित करेगा.

क्षमता विस्तार पर फोकस

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने ‘इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट’ में कहा कि हम राज्य में 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि समूह 5500 करोड़ रुपये के निवेश से तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे की क्षमता को 45 लाख यात्री प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष करेगा.

5 सालों में होगा निवेश

उन्होंने कहा कि कोच्चि में एक लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स हब भी स्थापित किया जाएगा और कोच्चि में सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी. करण अडानी ने कहा कि कुल मिलाकर हम अगले पांच वर्षों में केरल में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. दो दिनों तक चलने वाली इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट में लगभग 3,000 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है.

केरल से जुड़कर गर्व है

करण अडानी ने आगे कहा कि केरल की समुद्री परंपरा बहुत पुरानी है. हमें राज्य में अपने निवेश के माध्यम से केरल की प्रगति से जुड़ने पर गर्व है. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमान चांडी के नेतृत्व में विझिंजम बंदरगाह का काम लगातार आगे बढ़ा है. विझिंजम ने हाल ही में 24,000 कंटेनरों के साथ सबसे बड़ा कंटेनर जहाज डॉक करके इतिहास रच दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago