होम / बिजनेस / इस एक खबर से Adani के शेयरों को मिला बूस्ट, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

इस एक खबर से Adani के शेयरों को मिला बूस्ट, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह की लगभग सभी कंपनियों के शेयर तेजी के साथ आगे बढ़ रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार सेंटिमेंट्स और खबरों पर चलता है. एक पॉजिटिव खबर और संबंधित कंपनी के शेयर रॉकेट बन जाते हैं. वहीं, एक नेगेटिव खबर से पूरा का पूरा खेल बिगड़ जाता है. अडानी समूह (Adani Group) के साथ भी ऐसा ही हुआ है. एक खबर से उसकी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों को बूस्ट मिल गया है. सोमवार को समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के साथ-साथ लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखाई दी. खबर लिखे जाने तक अडानी एंटरप्राइजेज 1.56% की छलांग के साथ कारोबार कर रहा था. 

प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी 
अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर वो क्या खबर है, जिससे अडानी समूह के शेयरों में तेजी आई है. दरअसल, ग्रुप की प्रमोटर फर्म ने दो सूचीबद्ध कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसे अडानी समूह के हानिकारक रिपोर्टों के प्रभाव से उबरने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में प्रमोटर समूह ने कहा कि उसने अडानी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी 69.87% से बढ़ाकर 71.93% और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड में हिस्सेदारी 63.06% से बढ़ाकर 65.23% कर दी है. इस खबर के बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख है. 

एक महीने में दूसरी बार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब प्रमोटर्स ने ग्रुप की प्रमुख कंपनी यानी अडानी एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी बढ़ाई है. पिछले महीने प्रमोटर्स ने इसमें अपनी हिस्सेदारी 67.65% से बढ़ाकर 69.87% की थी. हिस्सेदारी बढ़ने की खबर आम होते ही आज शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज और पोर्ट्स के साथ ही NDTV, अडानी विल्मर, अडानी टोटल गैस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन, अडानी पावर, अंबुजा सीमेंट, अडानी ग्रीन और ACC सभी हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे. 

रिकवरी मोड में हैं शेयर
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को बड़ा नुकसान पहुंचाया था. रिपोर्ट में अडानी समूह पर धोखाधड़ी और शेयर मूल्य में हेराफेरी सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. जिसके बाद समूह की लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण लगभग 150 अरब डॉलर घट गया था. हालांकि, अब अडानी के शेयर रिकवरी मोड में हैं. अडानी पोर्ट्स अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 395.10 रुपए से उछलकर 879.50 रुपए पर पहुंच चुका है. वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज 1017.45 रुपए के लो लेवल से निकलकर अब 2,573 रुपए पर आ गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

14 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

16 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

17 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

17 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

18 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

15 hours ago