होम / बिजनेस / प्राण प्रतिष्‍ठा पर ADANI समूह ने छात्रों को दिया तोहफा,जानते हैं क्‍या है ये

प्राण प्रतिष्‍ठा पर ADANI समूह ने छात्रों को दिया तोहफा,जानते हैं क्‍या है ये

अयोध्‍या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को अब अगले 1000 साल के भारत की नींव रखनी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर जहां कई उद्योगपति स्‍वयं अयोध्‍या में मौजूद रहे वहीं गौतम अडानी ने एक अलग तरह का तोहफा पढ़ने लिखने वाले छात्रों को दिया है. गौतम अडानी ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय संस्‍कृति, भाषा, साहित्‍य के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले छात्रों को उनकी फाउंडेशन  आर्थिक सहायता देगी. अडानी समूह हर साल ऐसे 14 छात्रों को ऐसी स्‍कॉलरशिप देगा जो इन विषयों पर शोध करना चाहते हैं. 

गौतम अडानी ने किया ये ट्वीट 
पोर्ट से लेकर गैस तक कई क्षेत्रों में काम करने वाले उद्योगपति गौतम अडानी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर शोध करने वाले विद्यार्थियों को बेहद नायाब तोहफा दिया है. उन्‍होंने इस मौके पर इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए कहा कि ‘भारत की संस्कृति और परंपराएं विश्व को उज्ज्वलित करने की क्षमता रखती हैं. 'वसुधैव कुटुंबकम' के सिद्धांत पर चलते हुए, भारतीय संस्कृति, भाषाओं, और साहित्य के अध्ययन यानी 'इंडोलॉजी' को बढ़ावा देना जरूरी है. इसी उद्देश्य से, अदाणी समूह ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर इंडोलॉजी में PhD करने के लिए 14 छात्रों को स्पॉन्सर करने का निर्णय लिया है. इससे भारत की सॉफ्ट पॉवर और इंडोलॉजी को वैश्विक पहचान मिलेगी.  

प्राण प्रतिष्‍ठा पर अडानी ने कही ये बात 
इससे पहले प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले गौतम अडानी ने पहला संदेश जारी करते हुए कहा, इस शुभ दिन पर, जैसे ही अयोध्या मंदिर के द्वार खुलते हैं, ये ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बने,  ये भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव के समुदायों को शाश्वत धागों से बांधें.  

पीएम मोदी ने की प्राण प्रतिष्‍ठा 
अयोध्‍या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई अहम बातें कही. उन्‍होंने अपनी स्‍पीच में विकसित भारत को लेकर कहा कि हम सभी को अब अगले 1000 साल के भारत की नींव रखनी है. प्राण प्रतिष्‍ठा के इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवद, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, और राज्‍यपाल  आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रही. 

ये भी पढ़ें: भगवान राम की हुई है प्राण प्रतिष्‍ठा, जानिए 84 सेकेंड का रहस्‍य
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago