होम / बिजनेस / पहले DB पावर और अब ये कंपनी, अडानी समूह को लगा दूसरा बड़ा झटका

पहले DB पावर और अब ये कंपनी, अडानी समूह को लगा दूसरा बड़ा झटका

अडानी समूह PTC इंडिया लिमिटेड के लिए बोली लगाने की तैयारी में था, लेकिन अब उसने कदम वापस खींच लिए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की नेगेटिव रिपोर्ट ने अडानी समूह (Adani Group) को इस तरह प्रभावित किया है कि समूह कोई बड़ी डील करने से भी कतराने लगा है. DB Power की डील रद्द करने के बाद अब समूह ने पीटीसी इंडिया लिमिटेड (PTC India Ltd.) से भी हाथ पीछे खींच लिए हैं. दरअसल, अडानी समूह फिलहाल कैश बचाकर रखना चाहता है, इसलिए उसने विस्तार की अपनी योजनाओं को फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया है.   

बोली लगाने की थी तैयारी
अडानी समूह सरकारी इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडर कंपनी PTC इंडिया लिमिटेड के लिए बोली लगाने की तैयारी में था, लेकिन अब उसने कदम वापस खींच लिए हैं. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी ग्रुप ने अब PTC के लिए बोली नहीं लगाने का फैसला किया है. ग्रुप ने अपना रिवेन्यु ग्रोथ टारगेट आधा कर दिया है. साथ ही निवेशकों का भरोसा जीतने के कर्ज चुकाने पर फोकस कर रहा है और इसी क्रम में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (APSEZ) ने 1,500 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है.

इन कंपनियों की हिस्सेदारी
PTC इंडिया लिमिटेड में 4 सरकारी कंपनियों - NTPC, NHPC, Power Grid और Power Finance की हिस्सेदारी है. ये कंपनी अपनी चार-चार फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं. यदि कंपनी के ताजा शेयर भाव के हिसाब से देखें, तो 16 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत 5.2 करोड़ डॉलर बैठती है. इस साल कंपनी के शेयरों में तेजी के साथ इसका कुल मार्केट कैप करीब 32.2 करोड़ डॉलर पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि पीटीसी इंडिया अडानी की झोली में आती, तो उसकी एनर्जी वैल्यू चेन में पकड़ मजबूत होती.

विस्तार की योजना अटकी 
इससे पहले अडानी समूह ने DB पावर खरीदने से इनकार कर दिया था. डीबी पावर के पास छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावॉट के थर्मल प्लांट हैं. अडानी समूह की योजना इस कंपनी को अपना बनाकर छत्तीसगढ़ में कारोबार को विस्तार देने की थी. इसे इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में अडानी ग्रुप की दूसरी सबसे बड़ी मर्जर एंड एक्विजिशन डील बताया जा रहा था. समूह ने डीबी पावर को 7,017 करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा पिछले साल अगस्त में की थी. इस डील को 31 अक्टूबर, 2022 तक पूरा होना था, लेकिन डेडलाइन लगातार बढ़ती गई और हाल ही में अडानी समूह ने इससे कदम वापस खींच लिए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

8 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

11 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

11 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

14 hours ago