✕

होम / बिजनेस / जम्मू-कश्मीर के बैंकों में 466 करोड़ रुपये लावारिस, RBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

जम्मू-कश्मीर के बैंकों में 466 करोड़ रुपये लावारिस, RBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर में बैंकों के निष्क्रिय खाते और लावारिस जमा राशि एक गंभीर मुद्दा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

आज जम्मू-कश्मीर में एक ओर नौगाम ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट में भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर के बैंकों में 17 लाख से अधिक लावारिस खाते पाए गए हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 466 करोड़ रुपये बकाया हैं. ये खाते ऐसे हैं जिनके मालिक सामने नहीं आए हैं और इनके पैसे अभी तक किसी के खाते में नहीं गए हैं. RBI ने इस स्थिति के मद्देनजर बैंकों को सक्रिय कदम उठाने का निर्देश दिया है.

जम्मू जिले में अकेले 107 करोड़ रुपये का बकाया

मीडिया रिपोर्ट्लस के अनुसार RBI के क्षेत्रीय निदेशक चंद्रशेखर आजाद ने जानकारी दी है कि केले जम्मू जिले में 2,94,676 लावारिस खाते हैं, जिनमें 107.27 करोड़ रुपये मूल्य की राशि बकाया है. पूरे केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17,20,878 निष्क्रिय खाते हैं, जिनमें 465.79 करोड़ रुपये की बकाया राशि पाई गई है. उन्होंने बैंकों से अनुरोध किया कि वे इन खातों के वास्तविक मालिकों और दावेदारों से समय पर संपर्क कर जमाराशियों का निपटान सुनिश्चित करें.

RBI की नई योजना

RBI ने “त्वरित संपत्ति भुगतान की सुविधा के लिए योजना – निष्क्रिय खाते और दावा न की गई जमा” शुरू की है. इस योजना के तहत, 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक बैंकों को ऐसे निष्क्रिय खातों की राशि पुनः सक्रिय करने और दावा न की गई जमा राशि का निपटान करने पर 7.5% या अधिकतम 25,000 रुपए, जो भी कम हो, का अंतर भुगतान मिलेगा.

जम्मू और श्रीनगर में निपटान-सह-जागरूकता शिविर

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) ने जम्मू और श्रीनगर में बड़े निपटान और जागरूकता शिविर आयोजित किए हैं. इन शिविरों में बैंकों, बीमा कंपनियों, पेंशन फंड, म्यूचुअल फंड और लाभांश जैसी वित्तीय संपत्तियों का सत्यापन और वितरण मौके पर किया जाएगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

10 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

12 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago