होम / BW क्लास / Secure और Unsecure लोन में क्या है अंतर? क्या आपको है जानकारी?

Secure और Unsecure लोन में क्या है अंतर? क्या आपको है जानकारी?

इसे सिक्योर्ड लोन इसलिए कहा जाता है क्योंकि वितीय संस्थान के पास आपका लोन सुरक्षा के रूप में पड़ा होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब भी कोई आवश्यक वित्तीय स्थिति बिना किसी दस्तक के आ जाती है तो हमें उससे निपटने के लिए सबसे पहले लोन ही याद आता है. कोई भी बैंक या फिर वित्तीय संस्थान प्रमुख रूप से दो ही प्रकार के लोन देते हैं. इन्हें सिक्योर और अनसिक्योर लोन के नाम से जाना जाता है. अक्सर लोग लोन तो ले लेते हैं लेकिन उन्हें सिक्योर या फिर अनसिक्योर लोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती. आइये जानते हैं, लोन के इन दोनों ही प्रकारों में क्या अंतर होता है?

क्या है सिक्योर्ड लोन?
पहले के जमाने में साहू से लोन लेने के लिए आपको कुछ न कुछ कीमती गिरवी रखना पड़ता था. आज के जमाने में लोन के इसी प्रकार को आज के जमाने में सिक्योर्ड लोन (Secured Loan) के नाम से जाना जाता है. उदाहरण के लिए ये समझ लीजिये कि आज आपको 1 लाख रुपयों की जरूरत पड़ती है और लोन लेने के लिए आप अपने मकान/फ्लैट या फिर किसी प्रॉपर्टी के कागजों को गिरवी रख देते हैं तो आपके द्वारा लिया गया ये लोन सिक्योर्ड लोन में गिना जाएगा. इस बात को ऐसे भी कहा जा सकता है कि जब भी आप अपने किसी एसेट के बदले लोन लेते हैं तो इसे सिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में रखा जाएगा. इसे सिक्योर्ड लोन इसलिए कहा जाता है क्योंकि वितीय संस्थान के पास आपका लोन सुरक्षा के रूप में पड़ा होता है. अगर आप अपने लोन का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो बैंक आपके एसेट को बेचकर आपके लोन की रकम को पूरा कर सकता है. 

क्या होता है अनसिक्योर्ड लोन?
अगर अनसिक्योर लोन (Unsecured Loan) की बात की जाए तो यह लोन का एक ऐसा प्रकार है जिसमें वित्तीय संश्तान के पास आपका कोई भी एसेट नहीं होता. आसान शब्दों में कहें तो बैंक आपको लोन तो दे देता है लेकिन उस लोन के बदले आपसे कुछ भी गिरवी नहीं रखवाता है. लोन की ऐसी स्थिति में देनदार यानी बैंक को काफी ज्यादा रिस्क उठाना पड़ता है और इसीलिए इसे अनसिक्योर लोन यानी असुरक्षित लोन कहा जाता है. कभी भी आपको अनसिक्योर्ड लोन आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और CIBIL स्कोर के आधार पर ही दिया जाता है. तो अगर आप भी अनसिक्योर्ड लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अपनी क्रेडिट हिस्ट्री के साथ-साथ अपना CIBIL स्कोर भी अच्छा बनाये रखें.  

आपके लिए कौन सा सही?
सिक्योर लोन बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं क्योंकि वित्तीय संस्था या फिर बैंक इसके लिए आपसे एसेट को गिरवी रखने के लिए कहते हैं. अब क्योंकि आपका कुछ सामान बैंक के पास गिरवी होता है तो वह पैसे देने में देरी नहीं करते न ही हिचकिचाते हैं. इसके साथ ही सिक्योर लोन का भुगतान करने के लिए आपको ज्यादा समय भी मिलता है और लोन के इस तरीके में आपको ज्यादा रकम लोन के रूप में दी जा सकती है. वैसे तो अनसिक्योर्ड लोन भी जल्दी ही मिल जाता है लेकिन इसका भुगतान करने के लिए न आपको सिक्योर लोन के जितना समय दिया जाता है और न ही आपको ज्यादा बड़ी रकम अनसिक्योर्ड लोन में मिलती है.
 

यह भी पढ़ें: अब सेकंड-हैंड बुलेट पर भी मिलेगी Royal Enfield की गारंटी, क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

44 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago