होम / BW क्लास / क्या होती है इनसाइडर ट्रेडिंग? ये गैर-कानूनी है या कानूनी, समझिए आसान भाषा में

क्या होती है इनसाइडर ट्रेडिंग? ये गैर-कानूनी है या कानूनी, समझिए आसान भाषा में

किसी कंपनी में इनसाइडर का मतलब होता है कि उसके पास कंपनी की कम से कम 10 परसेंट हिस्सेदारी हो और उसके पास वो सूचनाएं पहुंचती हों जो अभी पब्लिक में नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

क्या होती है इनसाइडर ट्रेडिंग? 
इनसाइडर ट्रेडिंग को समझने के लिए सबसे पहले आपको शेयर बाजार को समझना होगा. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं या आप ये सोचते हैं कि किसी कंपनी में पैसा लगाना चाहिए तो सबसे पहले आप अपने स्तर पर थोड़ी सी रिसर्च करते हैं. उस कंपनी के बारे में पता करते हैं. वो कंपनी क्या करती है, कितनी पुरानी है, उसके तिमाही नतीजे कैसे हैं, उस पर कर्ज है या नहीं, उसका मैनेजमेंट कैसा है वगैरह - वगैरह. उस कंपनी की वित्तीय जानकारियों के साथ साथ आप ये भी देखते हैं कि उस कंपनी ने बीते साल भर या किसी तय अवधि में कितना रिटर्न दिया है और उसकी परफॉर्मेंस कैसी है. जब आप पूरी तरह संतुष्ट हो जाते हैं तो आप उसके शेयर खरीदकर अपने पोर्टफोलियो में रख लेते हैं, ये सोचकर कि आपको आने वाले वक्त में अच्छा रिटर्न मिलेगा. लेकिन ये जानकारियां तो पब्लिक में हैं यानी सार्वजनिक हैं, और आपके अलावा बाकी लोग भी उसे पढ़ सकते हैं और निवेश करने की सोच सकते हैं. तो फिर आपने क्या अलग किया और आपको कैसे भारी भरकम फायदा होगा. 

इनसाइडर ट्रेडिंग को ऐसे समझिए 
ऐसे में जब आप ये सोचते हैं कि काश किसी कंपनी के बारे में कोई ऐसी जानकारी मिल जाए जो किसी के पास न हो जिसका फायदा शेयर बाजार में निवेश करके उठाया जा सके. मान लीजिए आपका कोई दोस्त है जो किसी लिस्टेड कंपनी में काम करता है और काफी बड़े पद पर है. बातों बातों में उसने आपको अपनी कंपनी की भविष्य की निवेश योजनाओं के बारे में कोई ऐसी जानकारी दे दी जो सार्वजनिक रूप से अभी कहीं नहीं है, क्योंकि कंपनी ने इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन आपको पहले ही मालूम हो गई है. तब आप इस कॉन्फिडेंशियल जानकारी को भुनाने के लिए उस कंपनी के शेयरों को खरीदकर रख लेते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि जब भी कभी कंपनी अपनी निवेश योजनाओं को सार्वजनिक करेगी उस कंपनी के शेयर दौड़ेंगे और आपको फायदा होगा. इसे ही इनसाइडर ट्रेडिंग कहते हैं. आमतौर पर ये देखा जाता है कि कंपनी के कर्मचारी या अधिकारी, डायेरक्टर ही इनसाइडर ट्रेडिंग में लिप्त पाए जाते हैं. क्योंकि वो अपनी कंपनी की सभी सूचनाओं के सबसे पहले जानते हैं, और उसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि किसी कंपनी के कर्मचारी या अधिकारियों को अपनी कंपनी के बारे में कोई निगेटिव खबर की जानकारी पहले ही हो जाती है और वो शेयर बेचकर निकल जाते हैं, लेकिन दूसरे निवेशक फंसे रह जाते हैं. 

इनसाइडर ट्रेडिंग कानूनी या गैर-कानूनी
किसी कंपनी में इनसाइडर का मतलब होता है कि उसके पास कंपनी के कम से कम 10 परसेंट हिस्सेदारी हो और उसके पास वो सूचनाएं पहुंचती हों जो अभी पब्लिक में नहीं हैं. इनसाइडर ट्रेडिंग आमतौर पर सभी देशों में गैर-कानूनी होता है, लेकिन कुछ एक मौकों को छोड़कर ये कानूनी भी होता है. जब किसी कंपनी के कर्मचारी, प्रमोटर या डायरेक्टर अपनी ही कंपनी के शेयरों को खरीदते या बेचते हैं, लेकिन वो अपनी इस खरीद फरोख्त की जानकारी डिस्क्लोजर के तौर पर सेबी को पहले ही देते हैं. ऐसे में ये इनसाइडर कानूनी हो जाता हैं. उदारहण के तौर पर मान लीजिए किसी कंपनी के CEO ने अपनी ही कंपनी के 1 लाख शेयर खरीदे हैं, लेकिन इसकी जानकारी उसने मार्केट रेगुलेटर को दे दी है, तो उसे कानूनी मान्यता मिल जाती है, इसी तरह अगर उसी कंपनी के किसी कर्मचारी को कंपनी की ओर से स्टॉक ऑप्शन मिले हुए हैं और वो इसका इस्तेमाल करते हुए कंपनी के 100 शेयर खरीद लेता है तो ये भी कानूनी है और अगर किसी कंपनी के बोर्ड मेंबर ने 10,000 शेयर खरीद लिए हैं लेकिन सेबी को इसकी सूचना दे दी है तो वो भी गैर-कानूनी नहीं माना जाएगा. 

लेकिन अगर यही लोग किसी गोपनीय सूचना के दम पर बिना की किसी को बताए अपनी कंपनियों के शेयरों को खरीदते ये बेचते हैं, तो वो गैर-कानूनी हो जाएगा. जाहिर सी बात है कि वो ऐसी खरीद फरोख्त अपने अकाउंट में नहीं करेंगे, इसके लिए ये लोग अपनी मां, भाई, पत्नी, बच्चों या रिश्तेदारों के नाम पर शेयर खरीद लेते हैं ताकि जांच में उन पर कोई शक न करे. 

VIDEO: Ford में 3000 लोगों की छंटनी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago