होम / BW क्लास / BW Class: क्या होती है मोटर फ्लोटर पॉलिसी, जानिए इसके फायदे और इसमें क्या होता है कवर

BW Class: क्या होती है मोटर फ्लोटर पॉलिसी, जानिए इसके फायदे और इसमें क्या होता है कवर

BW Class में हम आज आपको इसी पॉलिसी के बारे में जानकारी देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः मोटर फ्लोटर पॉलिसी के बारे में अक्सर लोगों ने सुना होगा. लेकिन बहुत कम लोग ही इस पॉलिसी और इसके फायदे व कवरेज के बारे में जानते हैं. BW Class में हम आज आपको इसी पॉलिसी के बारे में जानकारी देंगे. आपको इसके तहत पांच बड़ी जानकारियां मिलेंगी, जो आपके लिए फायदे का सौदा होंगी. 

क्या होती है मोटर फ्लोटर पॉलिसी

मोटर फ्लोटर पॉलिसी इरडा द्वारा स्वीकृत एक जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसके तहत पॉलिसीधारक अपने घर में खड़े कई वाहनों का रजिस्ट्र्रेशन करा सकता है. इस एकल पॉलिसी के जरिए हर वाहन चाहे वो टू-व्हीलर हो या फिर फोर-व्हीलर उसको इस बीमा पॉलिसी में सम्मलित करा सकता है. इस पॉलिसी को किसी भी जनरल इंश्योरेंस कंपनी से रजिस्टर्ड करवाया जा सकता है, जो वाहनों का इंश्योरेंस करती है. 

एक बार में अधिकतम पांच वाहन

वाहन मालिक विभिन्न प्रकार के पांच वाहनों को एक पॉलिसी में रजिस्टर्ड करा सकती है. इसमें एक सुविधा ये भी है पॉलिसी अवधि के दौरान अगर वाहनों की संख्या कम या ज्यादा हो जाती है तो उनको भी इसके अंदर शामिल किया जा सकता है. पॉलिसी में सभी वाहनों को एक समान कवरेज भी मिलेगा. 

सबसे ज्यादा बीमा राशि वाले वाहन को माना जाएगा प्राइमरी

जिस वाहन का बीमित घोषित मूल्य सबसे ज्यादा होगा, उसे प्राइमरी वाहन पॉलिसी में माना जाएगा. अन्य वाहनों को सेकेंडरी वाहन माना जाएगा. प्राइमरी वाहन की बीमा राशि पूरी पॉलिसी की राशि होगी. अन्य वाहनों को भी इसी मे कवर किया जाएगा.

मिलेंगे ये लाभ

सभी वाहनों को पॉलिसी अवधि के दौरान एक्सीडेंटल क्लेम, थर्ड पार्टी कवर और नो-क्लेम कवर प्रदान किए जाएंगे. इसमें से किसी भी कवर को पॉलिसी धारक सभी वाहनों के लिए घटा या बढ़ा सकते हैं. 

अन्य पॉलिसी के मुकाबले कम प्रीमियम

जब आप एक साथ कई वाहनों को एक ही पॉलिसी में रजिस्टर्ड कराएंगे, तो फिर प्रीमियम भी सिंगल-सिंगल पॉलिसी के मुकाबले कम लगेगा. आमतौर पर घरों में दो गाड़ियां और एक टू-व्हीलर या फिर दो टू-व्हीलर और एक गाड़ी होती है. अगर आप तीन वाहनों का अलग-अलग पॉलिसी लेंगे तो प्रीमियम की राशि बहुत ज्यादा पड़ेगी और डॉक्यूमेंटशन के लिए अलग-अलग कागजात रखने होंगे. लेकिन मोटर फ्लोटर पॉलिसी में आपको केवल एक पॉलिसी सभी वाहनों के लिए रखनी होगी. 

VIDEO: आखिर India का नाम बदलकर भारत करने की मांग क्यों हो रही है...जानिए पूरन डावर से

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago