✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में आएगी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार! 3 सेकेंड में पकड़ती है 100 किमी की स्पीड

भारत में आएगी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार! 3 सेकेंड में पकड़ती है 100 किमी की स्पीड

शाओमी (Xiaomi) ने भारत में पहली बार एक इवेंट के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक कार Xiaomi su7 को शोकेश किया. अब अंदाया लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शाओमी (Xiaomi) ने मंगलवार यानी 9 जुलाई को बेंगलुरु में एक इवेंट का आयोजन किया. इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi 13 5G को लॉन्च किया है, जो एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इसके अलावा TWS और पावर बै TWS और पावर बैंक को भी लॉन्च किया. इसके बाद कंपनी ने आखिर में अपनी इलेक्ट्रिक कार पर से पर्दा उठाया. इस कार को भारत में अभी कंपनी ने लॉन्च नहीं किया है, सिर्फ इसे इसे शोकेश किया है. इसके बाद अंदाया लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द इसे भारत में लॉन्च कर सकती है. तो आइए हम आपको इस कार की कीमत से लेकर खास फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं. 

3 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा स्पीड
कंपनी ने इवेंट के दौरान अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की खूबियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक फुली इलेक्ट्रिक कार है और इसका नाम Xiaomi SU 7 है. ये कार सिर्फ 3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं, 10.67 सेकेंड में 0-200 किलोमीटर की स्पीड पर पहुंच जाती है. इसकी टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा की है.  इस कार की लंबाई 4997 मिमी, चौड़ाई 1,963 मिमी, उंचाई 1455 मिमी और व्हीलबेस 3000 मिमी है. इसमें दो अलग-अलग व्हील साइज के विकल्प मिलेंगे जो कि क्रमश: 19 इंच और 20 इंच के व्हील मिलेंगे.

सिंगल चार्ज में देगी 800KM की रेंज
शाओमी की इस इलेक्ट्रिक कार में इंडिविजुअल ड्राइव मोड दिया गया है. यह शाओमी स्मार्ट चेसिस पर तैयार की है. सुरक्षा की दृष्टि से कंपनी ने इसमें टॉप लेवल का ब्रेकिंग सिस्टम तैयार किया है.  वहीं, ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 800KM की रेंज देती है. 838NM का मैक्सिमम टॉर्क मिलता है और इसमें इसमें 673PS की मैक्सिमम पावर मिलती है.  

ये होगी कार की कीमत 
चीन में इस कार को 215,900 युआन से लेकर 299,900 युआन (लगभग 30,000 अमेरिकी डॉलर से 40,000 अमेरिकी डॉलर) के बीच लॉन्च किया गया है. यानी भारत के हिसाब से करीब 25 लाख रुपये इसकी कीमत है. फिलहाल कंपनी ने भारत में इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे शोकेस करने के बाद अंदाया लगाया जा रहा है कि ये जल्द भारत में आ सकती है.  

इसे भी पढ़ें-एलपीजी E-KYC को लेकर ग्राहकों को मिली बड़ी राहत! केंद्रीय मंत्री ने X पर की ये घोषणा
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago