✕

होम / ऑटोमोबाइल / गाड़ियों में तो नहीं आई खराबी, फिर ऐसा क्या हुआ कि Toyota को मांगनी पड़ गई माफी?

गाड़ियों में तो नहीं आई खराबी, फिर ऐसा क्या हुआ कि Toyota को मांगनी पड़ गई माफी?

टोयटा की इनोवा हाइक्रॉस MPV और फॉर्च्यूनर जैसी दमदार गाड़ियों को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जापान की दिग्गज ऑटो कंपनी टोयोटा (Toyota) इनोवा हाइक्रॉस MPV और फॉर्च्यूनर जैसी दमदार गाड़ियों के चलते भारतीय बाजार पर पकड़ बनाए हुए है. हालांकि, कंपनी की इन कारों की डिलीवरी में इतना ज्यादा समय लग रहा है कि ग्राहक परेशान हो गए हैं. अब कंपनी ने इसके लिए ग्राहकों से माफी मांगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Toyota का कहना है कि उसकी गाड़ियों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है और वो इसके लिए क्षमा चाहती है. 

कीमतों को लेकर भी शिकायत
टोयोटा के कुछ फेमस मॉडल और वैरिएंट पर एक साल तक की वोटिंग है. इसके अलावा, इस तरह की शिकायतें भी मिली हैं कि बुक की गई कारों की कीमतें डिलीवरी मिलने तक बढ़ जाती है. जाहिर है इससे कंपनी की छवि खराब होने का खतरा है और लंबे वोटिंग पीरियड से ग्राहकों के दूसरे विकल्प तलाशने की संभावना भी बनी रहती है. इसी लिए टोयटा ने अपने ग्राहकों से माफी मांगी है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह स्थिति में सुधार की कोशिश कर रही है.  

प्रोडक्शन बढ़ाने पर है जोर
एक मीडिया हाउस से बातचीत में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और लेक्सस ब्रैंड के डिप्टी एमडी तदाशी असाजूमा (Tadashi Asazuma) ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़ी संख्या में ग्राहकों को हमारी गाड़ियों की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. मैं इसके लिए ग्राहकों से क्षमा चाहता हूं. मैं बताना चाहता हूं कि हम स्थिति में सुधार के लिए काम कर रहे हैं. हमारा प्लांट सप्ताह में छह दिन तीन शिफ्ट में काम कर रहा है. 24 घंटे प्रोडक्शन किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - Bharat में कहां मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी Tesla और क्यों? यहां मिलेगा हर जवाब

Maruti से मिलाया है हाथ 
भारत में टोयोटा और मारुति सुजुकी मिलकर काम कर रही हैं. मारुति जहां भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी. वहीं टोयोटा दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शुमार है. दोनों कंपनियों की अपनी अलग पहचान और कस्टमर बेस है. मारुति सुजुकी की छोटी कारों के बाजार में मजबूत हिस्सेदारी है, जबकि टोयोटा के पास बड़ी कारें और हाइब्रिड तकनीक के लिए फेमस है. टोयोटा अपना प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है. पिछले साल कंपनी ने बेंगलुरु में अपनी मौजूदा फैक्ट्री में एक नए प्लांट के लिए 3300 करोड़ के निवेश की घोषणा की थी. हालांकि, वहां से उत्पादन शुरू होने में अभी समय लगेगा.  

दिसंबर में बिकीं इतनी यूनिट्स
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में Toyota Innova की 7,832 यूनिट्स बेची गईं, जो उससे पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. दिसंबर 2023 में कुल 3,104 फॉर्च्यूनर बिकीं, जबकि दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 1,603 था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बल्की SUV का भारत में कितना क्रेज है. Toyota Hyryder के लिए भी 2023 का दिसंबर अच्छा रहा. इस दौरान 4976 यूनिट की बिक्री हुई. इसी तरह, Rumion MPV 833 यूनिट बिकीं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago