होम / ऑटोमोबाइल / कौनसी गाड़ी है चोरों की पहली पसंद, कौनसे रंग पर टिकती है उनकी नज़र, जान लें सबकुछ

कौनसी गाड़ी है चोरों की पहली पसंद, कौनसे रंग पर टिकती है उनकी नज़र, जान लें सबकुछ

एक इंश्योरेंस कंपनी की रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में चोरी होने वाले वाहनों में से 56 प्रतिशत दिल्ली-NCR में होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गाड़ी चोरी की घटनाएं आम हैं. किसी न किसी शहर में रोज कोई न कोई वाहन चोरी हो ही जाता है. टू-व्हीलर से लेकर फोर-व्हीलर तक जो हाथ लगे, चोर लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं. एक बार जो वाहन चोरी हुआ, तो फिर उसकी वापसी की उम्मीद लगभग न के बराबर है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कौनसी कार या बाइक चोरों के निशाने पर सबसे ज्यादा रहती है? एक रिपोर्ट में इस सवाल का जवाब दिया गया है.  

दिल्ली-NCR सबसे रिस्की
इंश्योरेंस कंपनी ACKO की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में चोरी होने वाले वाहनों में से 56 प्रतिशत दिल्ली-NCR में होते हैं. रिपोर्ट में दिल्ली-NCR को वाहन मालिकों के लिए सबसे रिस्की एरिया बताया गया है. चोरों की पसंद के बारे में रिपोर्ट कहती है कि देश में मारुति सुजुकी वैगनआर और स्विफ्ट सबसे ज्यादा चोरी होने वाली कारें हैं. वहीं, बाइक की बात करें, तो स्प्लेंडर प्लस पर चोर सबसे ज्यादा हाथ साफ करते हैं. रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में चोरी होने वाली टॉप-5 कार और बाइक्स की लिस्ट भी दी गई है.  हर 12 मिनट में चोरी
रिपोर्ट में बताया गया है कि मारुति सुजुकी वैगनआर और स्विफ्ट सबसे ज्यादा चोरी होने वाली कारें हैं. इसके बाद हुंडई क्रेटा, हुंडई सेंट्रो, होंडा सिटी, हुंडई आई10 का नंबर आता है. वहीं, टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो कंपनी की स्प्लेंडर सबसे ज्यादा चोरी होती है. इसके बाद होंडा एक्टिवा, बजाज पल्सर, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और टीवीएस अपाचे चोरों की पसंद हैं. दिल्ली-NCR के बारे में रिपोर्ट कहती है कि यहां हर 12 मिनट में एक गाड़ी चोरी हो जाती है. दिल्ली में होने वाले कुछ अपराधों में वाहन चोरी की हिस्सेदारी करीब 20% है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद सबसे अधिक गाड़ी बेंगलुरु और चेन्नई में चोरी होती हैं.

यहां सबसे कम घटनाएं
रिपोर्ट में उन शहरों के नाम भी बताए गए हैं, जहां सबसे कम गाड़ियां चोरी होती हैं. हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता ऐसे शहर हैं, जहां देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले वाहन चोरी की घटनाएं कम होती हैं. रिपोर्ट की मानें तो सफेद रंग की कारें सबसे अधिक चोरी होती हैं. इसका कारण यह है कि सफेद रंग की कार की पहचान एकदम मुश्किल हो जाती है. इसके बाद चोरों के निशाने पर काले रंग की कारें आती हैं. दिल्ली में वाहन चोरी बढ़ने की एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां पार्किंग की समस्या है, इसके चलते लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं और चोरों को उन्हें निशाना बनाने का मौका आसानी से मिल जाता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

9 minutes ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

6 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

25 minutes ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

4 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

5 hours ago