होम / ऑटोमोबाइल / Uber ने नए फीचर्स के साथ ऐप किया रिलॉन्च, अब और आरामदायक होगी राइड

Uber ने नए फीचर्स के साथ ऐप किया रिलॉन्च, अब और आरामदायक होगी राइड

अमेरिकी मोबिलिटी कंपनी Uber ने हाल ही में अपने ऐप का रिडिजाइन वर्जन पेश किया है जिससे लोगों को कैब बुक करने में आसानी होगी और एक बेहतर अनुभव भी मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी मोबिलिटी कंपनी Uber ने हाल ही में अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स के साथ इसे रिलॉन्च किया है. इन नए फीचर्स की वजह से अब कैब बुकिंग ज्यादा आरामदायक होगी और राइडर्स आसानी से कहीं भी आ जा सकेंगे. Uber का रिडिजाईन्ड ऐप अब राइडर की पसंद के अनुसार काम करेगा. 
आपकी पसंद आपका ऐप
Uber के ऐप को पहले से ज्यादा सहज बनाया गया है और अब यह हर व्यक्ति की पसंदीदा जगहों और कैब टाइप के हिसाब से काम करेगा. राइडर्स सभी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं और कैब बुकिंग की प्रक्रिया को भी पहले से काफी आरामदायक बनाया गया है. अब कैब बुक करते हुए ऐप आपकी सबसे पसंदीदा जगहों, और कैब्स को ध्यान में रखता है जिससे आपको कैब बुक करने में आसानी होती है इसके साथ-साथ ऐप की होम-स्क्रीन में भी बदलाव किया गया है. 
आसानी से कर सकेंगे नेविगेट
अपडेटेड ऐप पर टिप्पणी करते हुए Uber इंडिया और साउथ एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के निर्देशक, नितीश भूषण ने कहा – Uber में हम हमेशा ही राइडर्स को सिर्फ कुछ टैप के माध्यम से मोबिलिटी की सब सेवाएं उपलब्ध करवाना चाहते हैं. हम सभी के जीवन जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए हमें एप्स में जल्दी से जल्दी नेविगेट करने की जरूरत को समझना होगा. हमने Uber ऐप को रिडिजाइन किया है ताकि कस्टमर्स बहुत ही आसानी से नेविगेट कर सकें. राइडर्स अपनी पसंदीदा जगहों और कैब्स को ऐप में सबसे ऊपर ही देख पायेंगे और इससे हर राइडर के पास अपनी जरूरत के हिसाब से एक अलग ऐप होगा.
होम स्क्रीन में किये गए बदलाव
होम-स्क्रीन को पहले से ज्यादा सिंपल बनाया गया है ताकि राइडर्स अब और आसानी से कैब बुक कर सकें. नए रिडिजाईन्ड ऐप में एक ‘Services’ टैब भी है जो राइडर्स को कंपनी द्वारा उनके शहर में उपलब्ध करवाये जा रहे सभी प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी देता है, फिर चाहे वह मोटो हो या ऑटो, इंटरसिटी कैब हो या रेंटल कैब, रिजर्व कैब हो या Uber कनेक्ट. नए ‘Activity Hub’ की मदद से पिछली और आने वाली सभी राइड्स को एक ही जगह पर देखा जा सकता है. 
ज्यादा पर्सनलाइज होगा नया वर्जन
अब Uber ऐप में ‘कहां जा रहे हैं’ के ऑप्शन पर उंगली रखते ही ‘सेव्ड जगहों’ का ऑप्शन राइडर के सामने आएगा जिसमें ऐप राइडर की पसंदीदा जगहों और कैब टाइप को बताएगा. ऐप हर राइडर को उनके द्वारा चुनी गयी राइड्स और पसंदीदा जगहों के हिसाब से उनकी यात्रा प्लान करेगा और अगली बार के लिए इस यात्रा की जानकारी को बचाकर रखेगा. उदाहरण के लिए, अगर एक राइडर ज्यादातर Uber ऑटो का इस्तेमाल करता है तो ऐप उसे पहले ऑप्शन के रूप में ऑटो ही दिखाएगा. साथ ही ऐप राइडर को दुसरे अफोर्डेबल ऑप्शंस भी दिखाएगा. 
लाइव एक्टिविटी से कर पायेंगे लाइव ट्रेकिंग
लॉक स्क्रीन पर ‘लाइव एक्टिविटी’ के माध्यम से अब राइडर अपनी राइड की लाइव ट्रेकिंग भी कर पायेगा. लाइव ट्रेकिंग के माध्यम से राइडर को कैब की डिटेल्स, कैब के आने का समय और ट्रिप का स्टेटस जैसी सभी जरूरी जानकारी बिना ऐप खोले, लॉक स्क्रीन पर ही मिल जायेगी. फिलहाल इस फीचर को iOS डिवाइसों के लिए ही जारी किया जा रहा है, लेकिन जल्दी ही यह फीचर एंड्राइड फोनों पर भी देखने को मिलेगा. रिडिजाइन किये गए ऐप और उसके नए फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए राइडर्स को ध्यान रखना होगा कि उनका Uber ऐप आधुनिक अपडेट, सोफ्टवेयर से लैस हो और उनके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन हो. 

यह भी पढ़ें: G20 की बैठक में PM मोदी ने गिनाईं डिजिटल पेमेंट ईकोसिस्टम की खूबियां


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

7 minutes ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

37 minutes ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

18 minutes ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

4 hours ago

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

3 hours ago