होम / ऑटोमोबाइल / ई स्कूटर खरीदना चाहते हैं, Ola ने सबसे सस्ते स्कूटर की कीमत और घटाई, जानें नई कीमत?

ई स्कूटर खरीदना चाहते हैं, Ola ने सबसे सस्ते स्कूटर की कीमत और घटाई, जानें नई कीमत?

सोमवार को एक इवेंट के दौरान Ola Electric ने अपने सबसे सस्ते E-Scooter S1x की कीमत 4 से 10 हजार तक और घटा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई ई स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की ओर भारतीय बाजार में ई स्‍कूटर (E-Scooter) के कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं. आपको ये जानकर खुशी होगी कि ओला इलेक्ट्रिक कंपनी ने अपने सबसे सस्‍ते इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की कीमत और घटा दी है. ओला के S1x Electric Scooter को अब आप पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है इसकी नई कीमत और कब से शुरू होगी डिलीवरी? 

क्या होगी S1x की नई कीमत?

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्‍कूटर निर्माता ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने सोमवार यानी 15 अप्रैल को एक बड़े इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी की ओर से अपने सबसे सस्‍ते ई स्कूटर की कीमत को और कम कर दिया गया है. S1x रेंज के स्‍कूटर्स की कीमत में कंपनी की ओर से 4 से 10 हजार रुपये तक कम किए गए हैं. इसके साथ ही अन्‍य स्‍कूटर्स की नई कीमतों की जानकारी भी कंपनी की ओर से दी गई है. ओला इलेक्ट्रिक के स्‍कूटर S1x की कीमतों को कम करने के बाद, इसके 2 kWh वेरिएंट को 69,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं, पहले इसकी कीमत 79,999 रुपये थी. इसके 3 kWh वेरिएंट की कीमत 85 हजार रुपये और 4 kWh वेरिएंट की कीमत 99 हजार रुपये तय की गई है. पहले 3 kWh वेरिएंट को 89,999 और  4 kWh वेरिएंट को 1.10 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया जा रहा था.

न्‍य स्‍कूटर्स की क्‍या है नई कीमत
ओला की ओर से अपने सभी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की कीमतों की जानकारी 15 अप्रैल 2024 को हुए एक कार्यक्रम के दौरान दी गई है. कंपनी के मुताबिक अब S1 Pro को 1.30 लाख रुपये, S1 Air को 1.05 लाख रुपये और S1x+ को 85 हजार रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये नए स्कूटर्स ग्राहकों को एक ई स्कूटर्स का एक नया एक्सपीरियंस देंगे. 

कब होगी इनकी डिलीवरी?
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंपनी के सभी स्‍कूटर्स को ऑनलाइन मोड के साथ ही नजदीकी शोरूम पर जाकर भी बुक करवाया जा सकता है. इसके साथ ही एक्‍सपीरियंस सेंटर पर जाकर स्‍कूटर के फीचर्स और कीमत की जानकारी को भी लिया जा सकता है. ओला की ओर से बताया गया है कि S1x स्‍कूटर को जिन ग्राहकों ने अभी तक बुक किया है. उनको अगले हफ्ते से स्‍कूटर की डिलीवरी देना शुरू कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-आनंद महिंद्रा बनेंगे “धोनी”? “माही” है नाम तो आनंद आ गया!

54 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन

ओला की ओर से बताया गया कि उनकी कोशिश इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की कीमत के साथ ही रेंज को बढ़ाने की रही है। कंपनी के मुताबिक बीते कुछ सालों में देशभर में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की मांग में काफी तेजी आई है। ओला को पिछले ढाई साल में कई लाख रजिस्‍ट्रेशन मिले हैं। मार्च 2024 में ही कंपनी को अपने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स के लिए 53 हजार से ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन मिले हैं. वहीं, कंपनी की ओर से अपने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स पर 8 साल तक की वारंटी को भी ऑफर किया जा रहा है. इसके लिए कंपनी की ओर से किसी तरह का कोई अतिरिक्‍त चार्ज नहीं लिया जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

4 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

13 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago