✕

होम / ऑटोमोबाइल / Passenger Vehicles की बिक्री में जबरदस्त उछाल, इतने प्रतिशत बढ़ी वाहनों की मांग

Passenger Vehicles की बिक्री में जबरदस्त उछाल, इतने प्रतिशत बढ़ी वाहनों की मांग

इंडियन ऑटो मार्केट में लगातार Passenger Vehicles की मांग बढ़ रही है. उद्योग निकाय SIAM ने ये जानकारी साझा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर बूम पर है. टू-व्हीलर से लेकर कार, बस और ट्रक की जबरदस्त मांग बनी हुई है. इससे गाड़ियों की बिक्री के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. आपको बता दें कि भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 42,18,746 इकाई हो गई. उद्योग निकाय सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वित्त वर्ष 2022-23 में कुल यात्री वाहन आपूर्ति 38,90,114 इकाई रही थी.

टू-व्हीलर की बंपर बिक्री 

सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,79,74,365 इकाई रही, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,58,62,771 इकाई थी. समीक्षाधीन अवधि में सभी श्रेणियों में वाहन बिक्री 12.5 प्रतिशत बढ़कर 2,38,53,463 इकाई रही जो वित्त वर्ष 2022-23 में 2,12,04,846 इकाई थी.

TCS ने बड़े पैमाने पर की हायरिंग, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के इतने फ्रेशर्स को दिया मौका

इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की भी बढ़ी सेल 

इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की कुल बिक्री वित्त वर्ष 2023 में 47,551 यूनिट की तुलना में 2023-24 में बढ़कर 90,996 यूनिट हो गई, जिसमें 91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. टाटा मोटर्स ने 64,217 यूनिट के पंजीकरण के साथ इस क्षेत्र का नेतृत्व किया, जो 2022-23 वित्तीय वर्ष में 38,728 यूनिट से 66 प्रतिशत अधिक है.

मोटर वाहन खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी 

हाल ही में यात्री वाहन, तिपहिया वाहन और ट्रैक्टर की रिकॉर्ड बिक्री के दम पर मोटर वाहन खुदरा बिक्री में वित्त वर्ष 2023-24 में दोहरे अंक की वृद्धि देखी गई. डीलरों के संगठन फाडा ने यह जानकारी दी थी. पिछले वित्त वर्ष में मोटर वाहन खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,45,30,334 इकाई हो गई, जबकि 2022-23 में यह 2,22,41,361 इकाई थी. यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की पिछले वर्ष रिकॉर्ड बिक्री हुई. वहीं मार्च में कुल पंजीकरण सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,27,177 इकाई रहा. मार्च 2023 में 3,43,527 इकाइयों की तुलना में यात्री वाहन की खुदरा बिक्री छह प्रतिशत घटकर 3,22,345 इकाई रही. हालांकि, पिछले महीने दोपहिया वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 15,29,875 इकाई हो गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago