✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस कंपनी की कारों की कायल है दुनिया, सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचकर बनाया रिकॉर्ड

इस कंपनी की कारों की कायल है दुनिया, सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचकर बनाया रिकॉर्ड

दुनिया में सबसे ज्यादा टोयोटा की कारों को पसंद किया जा रहा है. टोयोटा दुनिया की टॉप-सेलिंग कार मेकर कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी कौनसी है? इस सवाल का जवाब है टोयोटा मोटर कॉर्प. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टोयोटा (Toyota) 2023 की दुनिया की टॉप-सेलिंग कार मेकर कंपनी रही है. इस दौरान उसने दुनियाभर में करीब 1.12 करोड़ गाड़िया बेचीं. यह लगातार चौथे साल है जब टोयोटा ने जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन को पीछे छोड़कर यह मुकाम पाया है. बिक्री के मामले में फॉक्सवैगन दूसरे नंबर पर रही. इस कंपनी ने 12% की सालाना ग्रोथ के साथ 92.4 लाख कारें बेचीं.

इस वजह से आया उछाल
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि टोयोटा मोटर कॉर्प की इस बिक्री में उसकी सहायक कंपनियां दाइहात्सू और हिनो की भी हिस्सेदारी रही है. टोयोटा की गाड़ियों की बिक्री में वर्ष 2022 की तुलना में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई है. इसी तरह, कंपनी का प्रोडक्शन 2022 की तुलना में 2023 में 8.6% बढ़कर 1.15 करोड़ हो गया. सप्लाई चेन में सुधार और यूएस-यूके जैसे मार्केट में स्थिर मांग ने Toyata की बिक्री बढ़ाने मदद की है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि टोयोटा के शानदार सेल्स फिगर ऐसे समय आए हैं जब EV कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है.  

ये भी पढ़ें - Maruti Suzuki ने 20 साल पहले बताया था गलत माइलेज, भरना पड़ा हर्जाना!

EV के मामले में पीछे है कंपनी
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मामले में टोयटा बहुत पीछे है. उसने पिछले साल 1.04 लाख EV ही बेची हैं. टोयोटा की बिक्री में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हाइब्रिड मॉडल्स की रही है. जबकि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की बिक्री में चीन की कंपनी BYD 30.2 लाख के आंकड़े के साथ सबसे आगे है. इसके बाद Elon Musk की टेस्ला का नंबर है, जिसने 2023 में 18.1 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. Toyata की कारों को भारत में भी पसंद किया जाता है. कंपनी ने 2023 में यहां कुल 2,31,469 गाड़ियों की बिक्री की है. जबकि अकेले दिसंबर-2023 में उसने 21,372 कारें बेची थीं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago