✕

होम / ऑटोमोबाइल / कम बजट में आती हैं ये बेस्ट CNG कारें, महज इतने लाख है कीमत

कम बजट में आती हैं ये बेस्ट CNG कारें, महज इतने लाख है कीमत

CNG कारों की डिमांड पिछले कुछ समय से बढ़ गई है. यही वजह है कि मारुति से लेकर टाटा तक ज़्यादातर कंपनियों ने CNG कारों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंच चुकी कीमतों के चलते CNG गाड़ियों की डिमांड में तेजी आई है. यही वजह है कि मारुति से लेकर टाटा तक ज़्यादातर कंपनियों ने CNG कारों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. यहां हम आपको 7 लाख रुपए से कम कीमत वालीं कुछ बेस्ट CNG कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

TATA Tiago
सबसे पहले बात करते हैं TATA की. इस रेंज में कंपनी की एक ही कार आती है और वो है Tiago. 1199 cc इंजन वाली यह कार सेफ्टी के मामले में ज़बरदस्त है. माइलेज के लिहाज से भी Tata Tiago ठीक है. कंपनी का दावा है कि Tiago CNG का माइलेज 26.49 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. इसकी कीमत 6.30 लाख से शुरू होकर 6.90 लाख रुपए तक जाती है.

Hyundai Santro
Hyundai में भी आपको 7 लाख की रेंज में CNG कार मिल सकती है. हालांकि, यहां केवल एक ही ऑप्शन मिलता है - Santro. 1086cc के इंजन वाली Hyundai Santro CNG की कीमत 6.10 लाख से शुरू होती है. जहां तक माइलेज का सवाल है, तो यह कार 30.48 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है.

Maruti Celerio
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में आपको 7 लाख से कम रेंज में सबसे ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं. सबसे पहले बात करते हैं नई सिलेरियो (Maruti Celerio) की. New Celerio पहले से ज्यादा आकर्षक नज़र आती है. कंपनी दावा है कि कार 35.60 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है. नई सिलेरियो की एक्स-शोरूम प्राइज़ 6.69 लाख रुपए है.

Maruti Wagon R
मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में वैगनआर (Wagon R) भी CNG में उपलब्ध है और वो भी 7 लाख से कम की प्राइज़ रेंज में. मारुति सुजुकी वैगनआर का सीएनजी वैरिएंट 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकता है. Wagon R LXI CNG की एक्स-शोरूम कीमत 6.42 लाख और Wagon R VXI CNG की कीमत 6.86 लाख रुपए है.

Maruti Alto 
इस कड़ी में एक और नाम है शामिल है - मारुति सुजुकी ऑल्टो CNG. यह कंपनी की सबसे सस्ती कार है, इसकी शुरुआती कीमतकीमत 5.03 लाख रुपए है. मारुति का दावा है कि यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago