✕

होम / ऑटोमोबाइल / Lamborghini और Porsche जैसी गाड़ियों की मांग में आया जबर्दस्‍त इजाफा, जानिए कितनी बढ़ी सेल

Lamborghini और Porsche जैसी गाड़ियों की मांग में आया जबर्दस्‍त इजाफा, जानिए कितनी बढ़ी सेल

भारत में लग्जरी गाड़ियों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. 2022 के आंकड़ों के सामने आने के बाद भारत में लेंबोर्गिनी (Lamborghini) और पोर्शे (Porsche) की बिक्री में 33% और 64% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में एक और जहां मिडिल क्लास कारों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर महंगी गाड़ियों की डिमांड में भी तेजी से बढ़ोतरी आ रही है. 2022 में लग्जरी गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े निकल कर सामने आए हैं, जिसमें यह पता चलता है कि लेंबोर्गिनी जैसी महंगी कारों की बिक्री में 33% तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि ओर पोर्शे की बिक्री में 64% तक का इजाफा देखा जा रहा है. लेंबोर्गिनी ने वर्ष 2022 में 92 कारों की बिक्री की जबकि 2021 में इसी कंपनी ने अपनी 69 कारों की बिक्री की थी. इन आंकड़ों की मानें तो कंपनी के कारोबार में 33 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है.

2022 लेंबोर्गिनी के लिए रहा अच्छा साल
2022 के खत्म होने के बाद अब धीरे-धीरे कंपनियां पिछले साल का बहीखाता सबके सामने रख रही है, जिसमें कई कंपनियों ने पिछले साल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जबकि कार बाजार में भी कई कंपनियां बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं. इनमें से एक है लग्जरी गाड़ी बनाने वाली कंपनी लैंबोर्गिनी. लैंबोर्गिनी के 2022 के आंकड़े बता रहे हैं कि उसके लिए वर्ष 2022 बेहतरीन रहा है. 2022 में कंपनी की बिक्री में 10% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है. कंपनी पिछले साल में 9233 यूनिट की सेल करने में कामयाब रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेंबोर्गिनी के एशिया पेसिफिक निदेशक फ्रांसिस्को सारदाओनी ने कहा है कि वर्ष 2022 कंपनी के लिए बेहतरीन रहा है और इसमें भारतीय बाजार में अहम भूमिका निभाई है. लेंबोर्गिनी के अनुसार वर्ष 2022 में भारत में वो 92 यूनिट सेल करने में कामयाब रही जबकि इससे पहले 2021 में कंपनी की मात्र 69 यूनिट सेल कर पाई थी. 2022 में कंपनी की सेल में 33% से अधिक का इजाफा हुआ है. 

पोर्शे की बिक्री में भी देखा गया है उछाल
लेंबोर्गिनी के अलावा जर्मनी की स्पोर्ट्स लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी पोर्शे भी साल 2022 में भारत में 779 यूनिट की बिक्री करने में कामयाब रही जबकि 2021 में कंपनी मात्र 474 यूनिट सेल कर पाई थी। कंपनी के सेल के आंकड़े बता रहे हैं कि 2022 में कंपनी 64% अधिक कारोबार करने में कामयाब रही है. लग्जरी गाड़ियों की डिमांड में आई इस बढ़ोतरी के पीछे भारतीय बाजार के ग्राहकों की एसयूवी को लेकर बढ़ती हुई दिलचस्‍पी को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोर्शे इंडिया ने कहा है कि 2022 में उसकी बिक्री 69% बढ़ गई है. इसमें 78 इलेक्ट्रिक मॉडल टाइकन भी शामिल है. कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय बाजार में 2021 से शुरू हुआ तेजी का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है.

भारत में सामान्‍य कारों की बिक्री में भी हुआ है इजाफा 

 भारत में सिर्फ लग्‍जरी ही नहीं बल्कि दूसरे सेगमेंट की कारों की बिक्री में भी इजाफा देखा गया है. अगर सिर्फ दिसंबर में कारों की बिक्री के आंकड़ों पर नजर तो पता चलता है कि अलग-अलग कंपनियों की कारों में 23 प्रतिशत बढ़कर 37.93 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो  जनवरी से दिसंबर 2022 में कारों की 37.93 लाख यूनिट रही. जबकि 2021 में ये 30.82 लाख रही थी. इसके अनुसार इसमें 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago