होम / ऑटोमोबाइल / जल्द खत्म होगा Tesla Robotaxi का इंतजार, इस दिन लॉन्च होगी टैक्सी

जल्द खत्म होगा Tesla Robotaxi का इंतजार, इस दिन लॉन्च होगी टैक्सी

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला जल्द ही रोबोटैक्सी का अनावरण करने का जा रही है. 2019 में कंपनी ने रोबोटैक्सी के संचालन का संकेत दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला जल्द ही रोबोटैक्सी (Tesla Robotaxi) का अनावरण करने जा रही है. मस्क ने ये ऐलान सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों को अपनाने से सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच किया. मस्क (Elon Musk) ने ऐलान किया कि कंपनी अगस्त में रोबोटैक्सी का अनावरण करेगी. उन्होंने एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा कि टेस्ला रोबोटैक्सी का अनावरण 8 अगस्त किया जाएगा. हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई डिटेल जानकारी नहीं दी. 

लंबे समय से चल रहा रोबोटैक्सी पर काम

एलन मस्क लंबे समय से टेस्ला की स्वचालित इलेक्ट्रिक कारों के लिए काम किए जाने का दावा कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, फुल सेल्फ ड्राइविंग के साथ टेस्ला मॉडल सुपरह्यूमन जैसे लगेंगे, भविष्य में यह देखना अजीब होगा कि थका हुआ और नशे में चूर इंसान भी कार चला रहा है. मस्क का यह भी कहना है कि एफएसडी (FSD) वाले टेस्ला वाहनों के मालिक अपनी कारों को बेकार खड़ी रखने के बजाय रोबोटैक्सिस के रूप में इसे इस्तेमाल कर सकेंगे.

इस अमेरिकी कंपनी ने सुनाई ऐसी खबर, Bharat में बैठे कर्मचारियों की उड़ गई नींद

2019 में दिया था रोबोटैक्सिस का संकेत

2019 में कंपनी ने 2020 तक रोबोटैक्सिस के संचालन का संकेत दिया था. हालांकि, योजना सफल नहीं हो पाई. मगर लेटेस्ट घोषणा तब आई जब रिपोर्टों में दावा किया गया कि टेस्ला ने लगभग 25,000 डॉलर में अधिक किफायती ईवी विकसित करने की अपनी योजना रद्द कर दी है. मस्क ने पहले कहा था कि अधिक किफायती ईवी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के अगली पीढ़ी के वाहन प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी. टेस्ला ने कहा था, हम अगली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म को जितनी जल्दी हो सके गीगाफैक्ट्री टेक्सास में उत्पादन शुरू करने की योजना के साथ बाजार में लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

रोबोटैक्सी सेवा को किया था निलंबित

क्षमता के बावजूद, अमेरिका में स्वचालित वाहनों का रोलआउट अब तक नियामकों और सुरक्षा चिंताओं को लेकर उठती आवाजों की वजह से अस्थायी और अस्थिर रहा है. सैन फ्रांसिस्को टेक्नोलॉजी इस पर परीक्षण कर रहा है. स्वचालित वाहनों का विरोध करने वाले लोगों द्वारा शहर में Google के वेमो के रोबोटैक्सिस को निशाना बनाया गया. जबकि जीएम (GM) के स्वामित्व वाले क्रूज़ ने कई दुर्घटनाओं के बाद कैलिफ़ोर्निया नियामकों द्वारा कार्रवाई के बाद अक्टूबर के अंत में अपनी रोबोटैक्सी सेवा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago