होम / ऑटोमोबाइल / Tata Sierra 2025 लॉन्च: दमदार फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री

Tata Sierra 2025 लॉन्च: दमदार फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री

नई Tata Sierra 2025 मिड-साइज SUV सेगमेंट में Tata Motors के लिए एक मजबूत एंट्री है. स्टाइलिश डिजाइन, फीचर-लोडेड इंटीरियर और प्रतिस्पर्धी कीमत इसे ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

Tata Motors आज नई Tata Sierra 2025 को लॉन्च करने जा रही है. यह SUV कंपनी के लाइन-अप में नया जोड़ है और सीधे मिड-साइज SUV सेगमेंट की लोकप्रिय कारों से टक्कर लेगी. नई Sierra Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Mahindra Thar Roxx और MG Astor जैसी कारों के मुकाबले उतरेगी.

Tata Sierra की कीमत और बुकिंग

मीडया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Tata Sierra 2025 की बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है. एक्स-शोरूम कीमत के अनुसार इसका शुरुआती वेरिएंट लगभग 12 लाख रुपये में उपलब्ध हो सकता है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए कीमत 22 लाख रुपये तक हो सकती है. इस अनुमान के अनुसार Sierra का प्राइस प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले आकर्षक रहेगा.

दमदार और मॉडर्न डिजाइन

नई Sierra का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है और पुराने मॉडल की याद दिलाता है. SUV में पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश ग्लास पैनल, कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ बैंड, 19 इंच के एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और क्लैमशेल टेलगेट जैसी खासियतें शामिल हैं. इसके साथ ही फ्लोटिंग-रूफ डिज़ाइन और ब्लैक क्लैडिंग भी है. Sierra 6 रंगों Bengal Rouge, Coorg Clouds, Munnar Mist, Pristine White, Pure Grey और Andaman Adventure में उपलब्ध होगी.

लग्जरी इंटीरियर और फीचर्स

Sierra का इंटीरियर Tata के थिएटर प्रो थ्री-स्क्रीन लेआउट पर आधारित है, जिसमें Horizon View डिस्प्ले, 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम और Sonic Shaft साउंडबार शामिल हैं. SUV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, रियर सनशेड्स, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई ड्राइव व टेरेन मोड हैं.

डैशबोर्ड में सॉफ्ट-टच मटीरियल और डोर पैड्स में मजबूत प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. फ्रंट सीटों के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, तीन मेमोरी प्रीसेट्स, फ्लोटिंग आर्मरेस्ट और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

पावरट्रेन और प्रदर्शन

Tata Sierra 2025 में इंजन विकल्पों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर हाइपरियन डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल शामिल होंगे. मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ कई ड्राइव और टेरेन मोड भी उपलब्ध होंगे. बूट स्पेस लगभग 500 लीटर का अनुमान है. सिएरा सबसे पहले इंजन वेरिएंट के साथ लॉन्च होगी, जबकि इलेक्ट्रिक वेरिएंट अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago