✕

होम / ऑटोमोबाइल / दिसंबर तिमाही के नतीजों से पहले टाटा के शेयरों में आया इतना उछाल 

दिसंबर तिमाही के नतीजों से पहले टाटा के शेयरों में आया इतना उछाल 

इन दिनों लगभग सभी कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी हो रहे हैं, लेकिन टाटा के इन नतीजों के जारी होने से पहले ही उसके शेयरों में इजाफा देखा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मंगलवार को मारुति के दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी होने के बाद उम्‍मीद ये की जा रही है आने वाले कुछ दिनों में टाटा भी अपने आंकड़े जारी कर सकती है. लेकिन उससे पहले ही कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी का इजाफा देखा जा रहा है. टाटा मोटर्स के शेयरों में बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त देखेने को मिली. बीएसई पर स्टॉक 1.16 प्रतिशत बढ़कर 427 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे इसका साल-दर-साल मुनाफा 7 प्रतिशत तक हो गया. विश्लेषकों को मोटे तौर पर उम्मीद है कि टाटा समूह की फर्म कुल बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी, जबकि कुछ को यह भी उम्मीद है कि ऑटोमेकर कंपनी अपनी तिमाही के नतीजों में मुनाफे की रिपोर्ट जारी करेगा.  विश्लेषकों ने कहा कि तिमाही के लिए मार्जिन साल-दर-साल के आधार पर गिर सकता है, लेकिन तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) के आधार पर इसमें सुधार की संभावना है.


15 प्रतिशत तक हो सकता है मुनाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक एक्‍सपर्ट ने अनुमान जताया है कि टाटा मोटर्स कुल राजस्व में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है, ये सभी डिवीजनों में कंपनी की वृद्धि होगी. जेएलआर में कम मार्जिन के कारण कुल एबिटा मार्जिन को सालाना आधार पर 50 बीपीएस तक रहना चाहिए. अगर देखा जाए तो एबिटा मार्जिन में 113 आधार अंकों की बढ़ोतरी की उम्मीद है.


राजस्‍व में हो सकता है इजाफा 
एक दूसरे एक्‍सपर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स 84,202 करोड़ रुपये का कुल राजस्व कमा सकती है, जो 16.6 प्रतिशत साल दर साल और 5.8 प्रतिशत सतत रूप से है. यह उन्‍होंने कहा कि टाटा समूह की फर्म का कुल लाभ 26.70 करोड़ रुपये रह सकता है. जानकार के अनुसार इस तिमाही में कंपनी का मार्जिन 12 फीसदी रह सकता है. उन्‍होंने कहा कि घरेलू कमर्शियल गाडि़यों की रेंज में 50 बेसिक प्‍वाइंट के मार्जिन में सुधार देखा जा सकता है. एक्‍सपर्ट बता रहे हैं कि जगुआर लैंड रोवर का वॉल्यूम क्रमिक रूप से 5.7 प्रतिशत बढ़कर 79,600 यूनिट हो गया है, जो चीन में कोविड के प्रभाव और आपूर्ति की कमी के कारण है.


JLR के मार्जिन में हो सकता है इजाफा
कुल मिलाकर, एक्‍सपर्ट के अनुसार JLR का मार्जिन 130 बीपीएस QoQ से 11.6 oer प्रतिशत तक सुधर सकता है जो पहले से बेहतर है. एक अन्‍य एक्‍सपर्ट कहते हैं कि उम्मीद ये है कि जेएलआर की हिस्सेदारी सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 5.6 अरब ब्रिटिश पाउंड हो जाएगी. जबकि कंपनी के प्रतिकूल मॉडल मिश्रण के कारण एबिटा मार्जिन में 120 बीपीएस तक देखा जा रहा है. जबकि भारत के वाणिज्यिक वाहन खंड की बिक्री में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी जा रही है जो  14,900 करोड़ रुपये तक हो सकती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago