✕

होम / ऑटोमोबाइल / TATA Motors ने अपने चाहने वालों को दिया झटका, फिर से बढ़ने वाले हैं गाड़ियों के दाम!

TATA Motors ने अपने चाहने वालों को दिया झटका, फिर से बढ़ने वाले हैं गाड़ियों के दाम!

इससे पहले दिसंबर में भी टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की गाड़ियां एक बार फिर से महंगी होने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 1 अप्रैल 2024 से अपने सभी कमर्शियल व्हीकल्स के दाम 2 प्रतिशत बढ़ाने जा रही है. इससे पहले, टाटा ने पिछले साल दिसंबर में ऐलान किया था कि 1 जनवरी 2024 से उसके कमर्शियल वाहन 3% तक महंगे हो जाएंगे. हालांकि, टाटा मोटर्स के कार जैसे पैसेंजर वाहनों की कीमतों में इस बढ़ोत्तरी का कोई असर नहीं पड़ेगा.   

अलग होगा कारोबार 
टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान ऐसे वक्त किया है, जब वो अपने कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स कारोबार को अलग करने का फैसला ले चुकी है. कंपनी ने 4 मार्च को शेयर बाजार को बताया था कि वह पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस को डी-मर्ज करके अलग-अलग लिस्टेड एंटिटीज बनाएगी. यानी दोनों कारोबार अलग होंगे और फिर उन्हें शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा. 

ब्रोकरेज फर्म हैं बुलिश
उधर, डी-मर्जर की खबर सामने आने के बाद कई ब्रोकरेज फर्म Tata Motors के शेयर को लेकर बुलिश हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने टाटा मोटर्स के लिए 'ओवरवेट' कॉल दी है. Nomura ने Buy रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइज 1057 रुपए कर दिया है. यह शेयर के मौजूदा भाव से करीब 7% ज्यादा है. इसी तरह, रेटिंग एजेंसी Moody's ने टाटा मोटर्स के लिए BA3 रेटिंग देते हुए आउटलुक पॉजिटिव रखा है. टाटा मोटर्स के शेयर आज यानी गुरुवार को 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,038 रुपए पर बंद हुए हैं. बीते पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में 6.80% का उछाल आया है.

ये भी पढ़ें - कब लॉन्च हो रही है दुनिया की पहली CNG बाइक? Rajiv Bajaj ने दिया जवाब

पहले से अलग हैं CEO
टाटा मोटर्स की तरफ से हाल ही में बताया गया था कि डीमर्जर के बाद एक यूनिट कमर्शियल व्हीकल्स कारोबार और उससे जुड़े निवेश को देखेगी. वहीं दूसरी कंपनी पैसेंजर व्हीकल्स का कारोबार संभालेगी. इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जागुआर और लैंड रोवर और उससे जुड़ा इंवेस्टमेंट शामिल है. टाटा मोटर्स का कहना है की पूरी प्रक्रिया नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के जरिए होगी और डीमर्जर पूरा होने में 12 से 15 महीने का समय लगेगा. बता दें कि टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स और JLR कारोबार 2021 से ही अलग-अलग सीईओ द्वारा संचालित किया जा रहा है. अब कंपनी अपने कारोबार को दो भागों में विभाजित करने जा रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago