✕

होम / ऑटोमोबाइल / शहर ही नहीं, गांवों में भी बढ़ रही गाड़ियों की भीड़; Auto कंपनियों ने बढ़ाया फोकस 

शहर ही नहीं, गांवों में भी बढ़ रही गाड़ियों की भीड़; Auto कंपनियों ने बढ़ाया फोकस 

पिछले कुछ सालों में ग्रामीण इलाकों में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आपको लगता है कि वाहन खरीदने वालों की संख्या केवल शहरों में ही बढ़ रही है, तो आप पूरी तरह गलत हैं. पिछले कुछ सालों में गांव-देहात में शहरों के मुकाबले ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बिके हैं. यही वजह है कि ऑटो कंपनियां ऐसे इलाकों पर अधिक ध्यान देने लगी हैं. अनुमान है कि साल 2024-25 में यात्री वाहनों की बिक्री औसतन 3-5 प्रतिशत बढ़ सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई को गांव-देहात से अच्छे सेल्स फिगर मिले हैं, इसलिए कंपनियां वहां कारोबार को विस्तार देने की योजनाओं पर काम कर रही हैं.

कुल बिक्री में इतनी हिस्सेदारी
एक मीडिया रिपोर्ट में मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के हवाले से बताया गया है कि बीते कुछ सालों के दौरान ग्रामीण इलाकों में शहरी क्षेत्र की तुलना में यात्री वाहनों की बिक्री ज्यादा रही है. कोरोना महामारी के दौरान जब शहरी इलाकों में वाहनों की बिक्री लगभग थम गई थी, तब गांव-देहात में इनकी बिक्री में तेजी देखने को मिली थी. कंपनी की पैसेंजर व्हीकल की कुल बिक्री में गांव-देहात की हिस्सेदारी लगभग 32-33 प्रतिशत है. इसलिए कंपनी अब इन इलाकों में अपना कारोबार फैलाने पर अब अधिक ध्यान दे रही है.

इतना बढ़ गया आंकड़ा 
मौजूदा वक्त में Maruti की करीब 45% कारें गांव-देहात में ही बिकती हैं, 2018-19 में यह आंकड़ा लगभग 38 प्रतिशत था. रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के आंकड़ों का भी जिक्र है. वित्त वर्ष 2024 में टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री वर्ष 2020 की तुलना में करीब 5 गुना अधिक रही है. इनमें गांव-देहात करीब 40 प्रतिशत बिक्री हुई है. इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ग्रामीण इलाकों में सेल्स और सर्विस जैसी फैसिलिटीज तैयार कर रही है. कंपनी ने ऐसे 800 से आउटलेट स्थापित किए हैं, जो विशेष तौर पर ग्रामीण ग्राहकों को अपनी सेवाएं देते हैं. इसके अलावा, टाटा ने 135 एक्सपीरियंस वैन या मोबाइल शोरूम भी स्थापित किए हैं.

इस वजह से मिल रहा बूस्ट
ग्रामीण इलाकों में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री बढ़ने की एक प्रमुख वजह सड़कों की स्थिति में सुधार भी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब सड़क सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है. पहले जहां पैदल चलना भी मुश्किल था, अब वहां काफी अच्छी सड़कें हो गई हैं. इस वजह से ग्रामीण इलाकों में कार जैसे वाहनों की बिक्री भी बढ़ रही है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रामीण इलाकों में कारोबार फैलाने की योजना आगे बढ़ रही है, ताकि ग्राहकों को सभी तरह की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकें. देश के शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी एसयूवी की बिक्री लगातार बढ़ रही है. 

अभी इतनी है गुंजाइश 
देश में कुल गांवों की संख्या की बात करें, तो Census 2011 के मुताबिक गांव की कुल संख्या 649,481 है. इनमें से करीब 4.10 लाख गांवों में कम से कम एक मारुति कार होने का दावा कंपनी करती है. ऐसे में मारुति के पास अब भी 2.50 लाख गांवों में पहुंचने की गुंजाइश है. पहले ग्रामीण इलाकों में केवल टाटा और महिंद्रा का ही दबदबा होता था, क्योंकि गांवों के कठिन रास्तों पर इन कंपनियों की रफ-टफ गाड़ियां बेहतर प्रदर्शन करती थीं, लेकिन अब गांव-देहात में सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं काफी बेहतर हो गई हैं, तो बाकी कंपनियों के लिए भी रास्ते खुल गए हैं. हालांकि, ग्रामीण इलाकों के लिए ऑटो कंपनियों को एकदम अलग रणनीति पर कम करना पड़ता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago