✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनाएगा Ola

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनाएगा Ola

बैंगलोर स्थित इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओला, 7610 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड 7610 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट की बदौलत भारत में दुनिया सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनाना चाहती है ताकि वह परिवहन के ज्यादा बेहतर और साफ़ विकल्प उपलब्ध करवा पाए. दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में 2000 एकड़ के क्षेत्र में बना यह हब दोपहिया वाहनों और चारों की मैन्युफैक्चरिंग के साथ साथ बैटरी सेल बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा.

जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन

कुछ समय के बाद ही ओला इस नए हब में सेल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर देगा. इलेक्ट्रिक वाहनों की सप्लाई चेन के प्रमुख पदार्थ जैसे बैटरियों को लोकल बनाने से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में कमी आएगी. लिथियम-आयन बैटरी की घरेलु मांग को पूरा करने के लिए भारत के पास कच्चे माल का बस कुछ हिस्सा ही उपलब्ध है. ओला के अलावा अरबपति मुकेश अम्बानी की कंपनी RIL (रिलायंस इंडिया लिमिटेड) और राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड को भी एडवांस्ड बैटरी सेल विकसित करने के 2.3 बिलियन डॉलर्स की कीमत वाले सरकारी प्रोग्राम के अंतर्गत इंसेंटिव दिया जाएगा.

लोकल सप्लाई चैन है बहुत जरुरी

एक विश्वसनीय सप्लाई चैन बनाकर ओला इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग की दिक्कतों को दूर कर सकती है. एक बैच में बनाये गए स्कूटर्स में से एक के आग पकड़ लेने के बाद बैंगलोर स्थित कंपनी ने 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को वापस मंगवा लिया था. इतना ही नहीं, ओला को अपने स्कूटर्स की डिलीवरी के लिए भी कस्टमर्स को अच्छा ख़ासा इंतजार करवाना पड़ा था क्योंकि भारत अधिकतर पार्ट्स के लिए आयातों पर निर्भर है और एक ग्लोबल चिप की कमी की वजह से इन पार्ट्स की सप्लाई में काफी दिक्कत आ गयी थी.

500 मिलियन डॉलर्स का मिला है इन्वेस्टमेंट

ओला ने पिछले साल बैंगलोर स्थित अपने बैटरी इन्नोवेशन सेंटर द्वारा विकसित लिथियम-आयन सेल को प्रदर्शित किया था. जिसके बाद इस स्टार्टअप को 500 मिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट भी प्राप्त हुआ. आने वाले दशक में ओला अपना पूरा ध्यान एक स्थानीय सप्लाई चैन को बनाने में लगाएगा जिससे मोटर्स, रेयर अर्थ मैग्नेट्स, सेमी कंडक्टर्स, लिथियम आयन प्रोसेसिंग और ग्रेफाइट, निकेल जैसे मिनरल्स के द्वारा इलेक्ट्रोड प्रोडक्शन जैसे जरुरी हिस्सों की मांग को वह पूरा कर सके.

 यह भी पढ़ें: लगातार बढ़ रहे दिवालिया मामले लेकिन लगातार गिर रहा है रिकवरी रेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago